टीएमसी सांसद नदीमुल हक पर श्वष्ठ का शिकंजा, कोलकाता से दिल्ली तक कई ठिकानों पर छापेमारी

Join Us

नई दिल्ली ,07 सितंबर ,(आरएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय ने तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े ठिकानों पर सोमवार को छापेमारी की। श्वष्ठ की टीमें कोलकाता और दिल्ली में एक साथ तलाशी अभियान चला रही हैं। कोलकाता में नदीमुल हक के उर्दू अखबार ‘अखबार-ए-मशरिक’ के कार्यालय और उनके आवास पर तलाशी ली जा रही है। वहीं, दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर भी श्वष्ठ की कार्रवाई जारी है। यह आवास अस्थायी रूप से ञ्जरूष्ट के कार्यालय के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है।
कोलकाता में श्वष्ठ की कार्रवाई पार्क सर्कस के दरगा रोड स्थित ‘अखबार-ए-मशरिक’ के कार्यालय में चल रही है। नदीमुल हक इस अखबार के निदेशक बताए जा रहे हैं। तलाशी के दौरान कार्यालय परिसर को केंद्रीय सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। सुरक्षा कारणों से कार्यालय का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया गया है और तलाशी अभियान के दौरान किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
श्वष्ठ सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से जुड़ी जांच के तहत की जा रही है। एजेंसी कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित लेन-देन, दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच के दायरे में ‘अखबार-ए-मशरिक’ से जुड़े वित्तीय दस्तावेज भी शामिल हैं।
‘अखबार-ए-मशरिक’ का प्रकाशन कोलकाता के अलावा दिल्ली, रांची, आसनसोल, सिलीगुड़ी, भोपाल, लखनऊ और श्रीनगर से भी होता है। ऐसे में श्वष्ठ अलग-अलग प्रकाशन केंद्रों से जुड़े वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की भी पड़ताल कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, श्वष्ठ की कोलकाता टीम ने मामले से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया है। यह कार्रवाई बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट में दर्ज एक स्नढ्ढक्र के आधार पर श्वष्ठ द्वारा दर्ज की गई श्वष्टढ्ढक्र से जुड़ी बताई जा रही है। एजेंसी की जांच पूरी होने के बाद ही मामले में सामने आए वित्तीय लेन-देन और कथित अनियमितताओं की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Previous articleदर्दनाक हादसा : डिवाइडर से टकराने के बाद श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 6 की मौत; 30 घायल
Next articleसागर जहरीली शराब कांड : अस्पताल में 84 बीमार लोगों का इलाज जारी, 30 आरोपियों को केस दर्ज