सत्य निकेतन हादसे के बाद ष्टरू रेखा गुप्ता का ‘एक्शन मोड’, 5वीं मंजिल वाले सभी भवनों को सील करने का निर्देश

Join Us

नई दिल्ली ,07 सितंबर ,(आरएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इमारत के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और लापरवाही या चूक के दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दिल्लीवासियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा, लापरवाही पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा, यह बहुत पुरानी इमारत थी। बेसमेंट में पानी भरने से इसके पिलर कमजोर हो गए, जिससे पूरी इमारत गिर गई। इस मामले में कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है और इमारत के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके ठीक पीछे बनी इमारत को पूरी तरह खाली करा लिया गया है और एहतियात के तौर पर उसे गिरा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, नगर निगम के साथ मिलकर सरकार एक ऐसी पॉलिसी बना रही है जिससे यह पक्का किया जा सके कि पब्लिक डोमेन में चलने वाले पीजी अकोमोडेशन, नर्सिंग होम और स्कूल का समय-समय पर स्ट्रक्चरल ऑडिट हो। जिन इमारतों को स्ट्रक्चरल रूप से सुरक्षित प्रमाणित नहीं किया जाएगा, उनमें किसी भी तरह की पब्लिक एक्टिविटी की इजाजत नहीं होगी।
रेखा गुप्ता ने कहा, हम छात्रों को असुरक्षित पीजी अकोमोडेशन में रहने नहीं देंगे। इलाके से निकाले गए छात्रों के रहने की व्यवस्था कर दी गई है और सरकार उनकी जरूरतों और भलाई का पूरा ध्यान रख रही है। हम इस घटना से प्रभावित लोगों के माता-पिता के भी सीधे संपर्क में हैं। लापरवाही या चूक के दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सत्य निकेतन हादसे के बाद ष्टरू रेखा गुप्ता ने लिए सख्त एक्शन
सीएम रेखा गुप्ता ने आज सुबह दोबारा घटनास्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था एवं चल रही कार्रवाई की समीक्षा की। इस दौरान सख्त एक्शन भी लिए गए।
भवन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
जिम्मेदार पाए जाने वाले एमसीडी अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
आसपास के पीजी एवं भवनों की भी सघन जांच, नियमों का उल्लंघन मिलने पर होगी सीलिंग
मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह सुरक्षा इंतजामों और चल रहे बचाव और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए फिर से घटनास्थल का दौरा किया। घटना के बाद गुप्ता ने इमारत के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और जिम्मेदार पाए जाने वाले एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया।
वहीं, साउथ कैंपस का आर्यभट्ट कॉलेज को भी बंद किया गया है गेट पर नोटिस लगाया गया है। जिसमें लिखा गया है कि सभी संबंधित लोगों को सूचित किया जाता है कि सत्य निकेतन में इमारत गिरने की दुखद घटना के कारण सोमवार को पढ़ाई-लिखाई बंद रहेगी और हमारा कॉलेज प्रभावित छात्रों के लिए अस्थायी आश्रय स्थल बन गया है। हालांकि, इस मुश्किल समय में मदद और सहयोग के लिए शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे।
बता दें कि रविवार दोपहर सत्य निकेतन की एक तंग गली में बनी पांच मंजिला इमारत गिर गई, जिसमें लडक़ों का हॉस्टल था। यह इमारत लगभग 50 साल पुरानी थी। इस घटना में दिल्ली एम्स ने आधिकारिक तौर पर 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
एक बयान में कहा गया है, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत गिरने से घायल हुए 11 मरीजों को जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (एम्स) लाया गया। इन 11 मरीजों में से 5 को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि गंभीर हालत वाले एक मरीज की बाद में चोटों के कारण मौत हो गई। तीन मरीजों को भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। एक मरीज के अंग की सर्जरी की गई। एक मरीज को मामूली चोट आई थी और निगरानी के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

Previous articleभस्म आरती : अजा एकादशी पर भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी के मुकुट और मुंड माला से भव्य शृंगार
Next articleदर्दनाक हादसा : डिवाइडर से टकराने के बाद श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 6 की मौत; 30 घायल