स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, साहित्यकार, मूर्धन्य पत्रकार, कवि, लेखक, साहित्यकार, समाजसेवी स्व. श्री विचित्र कुमार सिन्हा जी के नाम के मार्ग बोर्ड का लोकापर्ण संपन्न

Join Us

नर्मदा महाविद्यालय से सर्किट हाउस तक के मार्ग का नाम सिन्हाजी के नाम पर हुआ

जीवन में कृतज्ञता का विशेष महत्व है- विधायक डॉ सीतासरन शर्मा शर्मा

पत्रकार भी गुरू समान होते हैं- नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव

नर्मदापुरम। जीवन में कृतज्ञता का विशेष महत्व होता है। सिन्हा जी ने आजादी के आंदोलन में जो देश के लिए किया वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके नाम पर मार्ग का नामकरण किया जाना हम सबका दायित्व है। उनके द्वारा किए गए कर्तव्य के मुकाबले यह बहुत छोटा कार्य है। उनके पुत्र के.के. सक्सेना और पोता विलक्षण सक्सेना के द्वारा जो स्मृति को संजोया जा रहा है। यह समाज के लिए अनुकरणीय पहल है।

यह बात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, साहित्यकार, मूर्धन्य पत्रकार, कवि, लेखक, चित्रकार, समाजसेवी स्व. श्री विचित्र कुमार सिन्हा जी की पुण्य स्मृति में ५ सितंबर को नर्मदा महाविद्यालय के कांफ्रेंस सभागार में कही। समारोह के उपरांत नर्मदा महाविद्यालय के सामने के मार्ग का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, साहित्यकार, मूर्धन्य पत्रकार, कवि, लेखक, साहित्यकार, समाजसेवी स्व. श्री विचित्र कुमार सिन्हा जी के नाम के बोर्ड का लोकापर्ण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा, भोपाल से आए श्री सिन्हाजी के परिजन, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राम कुमार चौकसे, कालेज के प्रोफेसर, विद्यार्थी, शहर के साहित्यकार, पत्रकार, कायस्थ समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्यों के साथ आयोजन समिति के अध्यक्ष दैनिक क्षितिज किरण समूह के प्रधान संपादक के.के सक्सेना, दैनिक क्षितिज किरण के निदेशक समिति सचिव विलक्षण सक्सेना, संरक्षक पं गिरिमोहन गुरू , उपाध्यक्ष बलराम शर्मा, अभय वर्मा, सांस्कृतिक सचिव विजय प्रकाश श्रीवास्तव, तुकाराम यादवेश, भानू प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज सोनी, पंकज शुक्ला, कोषाध्यक्ष श्रीमती भावना सक्सेना, राजीव खरे, अजय निगम, सजेंद्र श्रीवास्तव, सुश्री खुशबू बूलचंदानी, गजेंद्र राजपूत, सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव ने कहा कि आज शिक्षक दिवस है पत्रकार भी गुरू होते हैं। सिन्हाजी का आजादी के लड़ाई में विशेष योगदान रहा है। उनके नाम से नर्मदा महाविद्यालय से सर्किट हाउस तक का नाम विचित्र कुमार सिन्हा मार्ग रहेगा।

कार्यकारिणी सदस्यों का किया सम्मान

विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति समरोह समिति के सदस्यों का सम्मान अतिथियों के द्वारा किया गया। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का शाल एवं स्मृति चिन्ह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विलक्षण सक्सेना, स्वागत भाषण बलराम शर्मा तथा आभार प्रदर्शन अभय वर्मा ने किया। समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। सभा के पश्चात अतिथियों एवं आयोजन समिति के द्वारा महाविद्यालय के समाने वाले मार्ग के बोर्ड का लोकापर्ण किया गया।

Previous articleऑपरेशन सिंदूर में स्कार्दू पर हमले की थी तैयारी, खराब मौसम ने बदला प्लान; पूर्व सीडीएस अनिल चौहान का बड़ा खुलासा
Next articleईंधन निश्चित रूप से हानिकारक