ग्रेटर नोएडा में स्लीपर बस के अंदर 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप, चालक और कंडक्टर गिरफ्तार

Join Us

नईदिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में निर्भया बलात्कार की याद ताजा हो गई। यहां एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा का स्लीपर बस में गैंगरेप किया गया है। घटना 4 अगस्त की बताई जा रही है। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बस चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान कुलदीप और संदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने स्लीपर बस को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी पीडि़ता 11वीं की छात्रा है। उसने 4 अगस्त को परिवार के साथ झगड़ा किया और बिना बताए नोएडा में अपनी चचेरी बहन से मिलने निकल गई।
भारी बारिश के कारण वह गलती से परी चौक उतर गई। तभी उधर से गुजर रही बस को छात्रा ने रुकने का इशारा किया।
बस कंडक्टर ने छात्रा को बताया कि वह नोएडा सेक्टर-63 जा रहे हैं, जहां उसे छोड़ सकते हैं। इसके बाद छात्रा बस में बैठ गई।
छात्रा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि बस चलने के कुछ देर बाद कंडक्टर ने अश्लील इशारे शुरू कर दिए। इसके बाद दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
बस पूरी तरह खाली थी और खिड़कियों पर पर्दे लगे थे। आरोपी ने उसी रात छात्रा को कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास रिंग रोड पर छोड़ दिया और फरार हो गए।
छात्रा ने कश्मीरी गेट थाने में घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना से पहले बस ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके में वर्कशॉप में थी। मरम्मत के बाद दोनों उसे तिमारपुर ला रहे थे, तभी परी चौक पर छात्रा से उनकी मुलाकात हो गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने परी चौक से कश्मीरी गेट तक लगभग 47 किलोमीटर का सफर तय किया और इसी बीच छात्रा का बलात्कार किया।
छात्रा को बाल कल्याण समिति ने पूछताछ के बाद उसके माता-पिता को सौंप दिया। आरोपी जेल में हैं।

Previous articleकिर्गिस्तान में पुतिन-मोदी की मुलाकात, दोनों लीडर गले मिले
Next articleसितंबर की शुरुआत में सक्रिय रहेगा मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट