आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। आज सामने आई सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हाथ लगेगी। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं।
वृष राशि: आज का दिन बेहतर होगा। व्यापार को बढ़ाने से धन लाभ में काफी इजाफा होगा। किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाइयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं, जो आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।
मिथुन राशि: आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वह आसानी से पूरा हो जाएगा। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है।
कर्क राशि: आज तकदीर आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं वह आज किसी दोस्त की मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के मामले में राय देने से बचें।
सिंह राशि: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में रोज की अपेक्षा ज्यादा फायदा होने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को इंक्रीमेंट मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढिय़ा रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा साथ ही किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं तो पूरे आत्मविश्वास के साथ बात करें, सफलता जरूर मिलेगी।
कन्या राशि: आज का दिन बेस्ट है। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें आज दूर हो जाएंगी। इस राशि के बिल्डर्स को आज धन लाभ होगा साथ ही नया कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकता है। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है।
तुला राशि: आज आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं। बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ आप कोई कार्य करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। आज धार्मिक कार्यों में जीवनसाथी के साथ जाने का मन बनाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस आपसे मीटिंग करेंगे। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है।
धनु राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज वैवाहिक जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। आज किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझकर ही करें साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। कलात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी।
मकर राशि: आज ऑफिस में आपका कॉन्फिडेंस देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर आज नए काम को शुरू करेंगे तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। नवविवाहित दंपत्ति आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे।
कुंभ राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के ट्रेवल्स एजेंसी वाले लोगों को आज उम्मीद से अधिक लाभ होने वाला है। अचानक कहीं धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आज किसी करीबी से फोन पर बात हो सकती है।
मीन राशि:इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना बनी हुई है। आज आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा, हो सकता है आज किसी ऐसे मित्र से फोन पर बात हो जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।

Previous articleदेश का अपमान महंगा पड़ेगा’, न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम से पहले तिरंगे के अनादर पर भडक़े रिजिजू
Next articleकोई जादुई छड़ी मौजूद नहीं