दिल्ली पुलिस के जवानों की आंखों में मिर्च फेंकी, लाठी-डंडों से हमला; 3 घायल

Join Us

नईदिल्ली  (आरएनएस)। दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला हुआ है। यहां मुकुंदपुर के जनता विहार में ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस के जवानों पर अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर मिर्च फेंकी फिर लाठी-डंडों से पीटा। इस दौरान 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत बाकी लोग भागने में सफल हो गए हैं।
पुलिस ने बताया कि 22 अगस्त को दोपहर 3 बजे हेड कॉन्स्टेबल दिनेश और हेड कॉन्स्टेबल राजेश जनता विहार में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक ऐसी मोटरसाइकिल मिली जिसके पास जरूरी कागजात नहीं थे।
नियमों के तहत, जवानों ने बाइक को जब्त कर लिया और पुलिस स्टेशन ले आए।
दोपहर 3:30 बजे जब दोनों अधिकारी अपने घर लौटे, तो बाइक मालिक और कुछ अन्य लोग वहां पहुंच गए और हमला कर दिया।
जवानों की मदद के लिए गए हेड कॉन्स्टेबल टीनू पर भी आरोपियों ने हमला किया गया। हेड कॉन्स्टेबल दिनेश के सिर में चोट लगी है।
पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है और फरार आरोपियों की तलाश में है।
बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी सुनील उफऱ् पंकज है, जिस पर पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वो एनडीपीएस अधिनियम और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े 2 मामलों में शामिल रहा है।

Previous articleजामताड़ा में ‘भगवान पर टिप्पणी’ से बवाल, सोशल मीडिया पोस्ट पर भडक़ी उग्र भीड़ ने घर में घुसकर मचाया तांडव
Next articleअब नेकी की नीयत से हो रहा है बंगाल का विकास: राजनाथ सिंह