आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में बेहतर सुधार आयेगा , जिससे आपका मन शांत रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके परिवार में खुशियां बढ़ेगी। आज नर्सिंग कर रहे छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी।
वृष राशि: आज का दिन आपके परिवार के लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है।इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। पहले जिस व्यक्ति की आपने मदद की थी वह आज आपके काम आएगा।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप नया घर लेने का विचार कर सकते हैं और आपको किसी बिल्डर्स के माध्यम से जबरदस्त डील मिलेगी। आज आप घरेलू काम काज में जीवनसाथी का हाथ बटाएंगे। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं, जिसके माध्यम से आपकी तरक्की होना तय है।
कर्क राशि: आज आप दिन की शुरुआत अच्छे मूड से करेंगे। आज किसी रुके काम को पूरा करने का सही समय है, इसमें आपको कलीग का सहयोग भी मिलेगा। इस राशि के सिविल इंजीनीयर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप जीवन की नई सीख लेंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत से दूसरे भी प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे।
कन्या राशि:आज आपका दिन नई उमंग के साथ शुरू होने वाला है। आज आपकी सूझ-बूझ से किसी काम में सफलता हासिल होगी। आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगें , जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। अपना जरूरी सामान रखना न भूलें। आज आपके बिजनेस में अच्छा प्रॉफिट होगा।
धनु राशि:आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको वर्क-फील्ड में सहयोगियों से मदद मिलेगी। इस राशि के घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आज माता-पिता से मिल सकते हैं। आज आपकी सैलरी में इंक्रीमेंट होगा , जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आप बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आज आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप किसी काम की शुरुआत कर सकतें हैं , जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आज आप आलस्य का त्याग करके आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। आज राजनीतिक व्यक्तियों से मुलाकात आपकी लोकप्रियता को और बढ़ाएगी साथ ही जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा ।
मीन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको परिवार से खुशखबरी मिलेगी और ईश्वर की कृपा से आज आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है , जिससे आपका प्रोजेक्ट समय से पूरा हो जाये। आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर लंबी बात हो सकती है।

Previous articleसाख में भी सेंध लगेगी
Next articleजामताड़ा में ‘भगवान पर टिप्पणी’ से बवाल, सोशल मीडिया पोस्ट पर भडक़ी उग्र भीड़ ने घर में घुसकर मचाया तांडव