अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, जल्द आएगा ‘जंतर-मंतर सीजन-2’

Join Us

नई दिल्ली (ए.)। युवाओं के बीच तेजी से चर्चा का विषय बनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (ष्टछ्वक्क) को दिल्ली में अपनी वॉलंटियर्स मीट (कार्यकर्ता सम्मेलन) आयोजित करने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भारतीय जनता पार्टी (क्चछ्वक्क) पर गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी पार्टी की बैठक को रोकने के लिए ‘ऊपर से’ भारी दबाव बनाया गया। दिपके का दावा है कि काफी जद्दोजहद के बाद उन्होंने जो हॉल बुक किया था, उसके मालिकों को भी जान से मारने और ‘उल्टा लटकाने’ की धमकियां दी गईं, जिसके चलते उन्हें हॉल नहीं मिल सका।‘कोई हॉल देने को तैयार नहीं, हर जगह से मिला एक ही जवाब’अभिजीत दिपके ने इस पूरे मामले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंगलवार को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी की वॉलंटियर्स मीट होनी थी।
्र
इस अहम बैठक के लिए पार्टी कार्यकर्ता लंबे समय से एक हॉल की तलाश कर रहे थे। दिपके ने कहा, “हम जहां भी गए, कोई भी हमें अपना हॉल किराए पर देने के लिए तैयार नहीं था। हर जगह से हमें एक ही रटा-रटाया जवाब मिल रहा था कि ऊपर से बहुत दबाव है।” इस घटनाक्रम को लेकर ष्टछ्वक्क ने सीधे तौर पर सत्ताधारी पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

‘हॉल मालिक को दी गई उल्टा लटकाने की धमकी’

ष्टछ्वक्क संस्थापक ने आगे बताया कि काफी मशक्कत और मुश्किलों के बाद आखिरकार पार्टी ने एक हॉल बुक करने में सफलता हासिल कर ली थी और उनके पास इसकी पक्की रसीद भी मौजूद है। लेकिन उनके मुताबिक, मंगलवार सुबह अचानक स्थिति बदल गई। दिपके ने आरोप लगाया, “हॉल मालिकों को फोन पर सीधे तौर पर धमकी दी गई। उनसे कहा गया कि अगर उन्होंने इस हॉल में कॉकरोच जनता पार्टी (ष्टछ्वक्क) की बैठक होने दी, तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा। यह सब कुछ सिर्फ और सिर्फ बीजेपी की शह पर और उनकी ओर से ही किया जा रहा है।”

‘युवाओं से डरी हुई है बीजेपी, हम इन हरकतों से डरने वाले नहीं’

अभिजीत दिपके ने इन घटनाओं को बीजेपी की बौखलाहट और युवाओं से उनका डर करार दिया है। उन्होंने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा, “इन कार्रवाइयों से यह साफ हो जाता है कि सत्ता में बैठी बीजेपी देश के युवाओं की उठती आवाज से पूरी तरह डरी हुई है। अगर उन्हें लगता है कि इस तरह की छोटी-मोटी हरकतों और धमकियों से वे हमारी आवाज को दबा देंगे या हम डर जाएंगे, तो यह उनकी बहुत बड़ी गलतफहमी है।” इसके साथ ही दिपके ने अपने समर्थकों और इंस्टाग्राम पर लगातार सवाल पूछ रहे फॉलोअर्स को भी खुशखबरी दी है। उन्होंने ऐलान किया है कि जंतर-मंतर आंदोलन का ‘सीजन-2’ बहुत ही जल्द शुरू होने जा रहा है। हालांकि, सीजेपी के इन गंभीर आरोपों पर फिलहाल बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या खंडन सामने नहीं आया है।

Previous articleसरकार संसद में नीट परीक्षा को लेकर छात्र आंदोलन पर चर्चा को तैयार : अमित शाह
Next articleजेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन 19वें दिन जारी