प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन के वीर आंदोलनकारियों को किया नमन

Join Us

नई दिल्ली, ,(आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी वीर आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस, त्याग और दृढ़ संकल्प को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान आंदोलनकारियों ने जिस अदम्य साहस का परिचय दिया, वह आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादायी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व से प्रेरित भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया था। इस आंदोलन ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से मुक्ति पाने के लिए भारतवासियों के अटूट संकल्प को पूरी दुनिया के सामने प्रदर्शित किया।

Previous articleजैव विविधता संरक्षण के लिए 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 3.79 करोड़ रुपये वितरित
Next articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में टी.टी. नगर स्टेडियम से विशाल तिरंगा के साथ आरंभ हुई तिरंगा यात्रा