चेन्नई ,(आरएनएस)। अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की पत्नी संगीता ने अदालत में दायर अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है। लंबे समय से कानूनी और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी इस अर्जी के वापस होने के बाद इस पारिवारिक विवाद पर विराम लग गया है, जिसके बाद विजय के समर्थकों ने राहत की सांस ली है। इस घटनाक्रम के सामने आते ही राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। विजय की पत्नी संगीता स्वर्ण लिंगम ने अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है। ये मामला चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दायर किया गया था, जिसे अब अदालत ने आधिकारिक रूप से बंद कर दिया है। संगीता ने अपने पति के खिलाफ बेवफाई और मानसिक उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए ये अर्जी दाखिल की थी। पूर्व में दोनों पक्षों के पेश न होने पर सुनवाई स्थगित कर दी गई थी।








