केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयकों पर चर्चा के लिए बुला सकती है विशेष सत्र

Join Us

नईदिल्ली, (आरएनएस)। संसद का मानसून सत्र दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पैलेट गन की वजह से लगातार प्रभावित है। इस बीच, केंद्र सरकार अपने 2 सबसे जरूरी विधेयकों को पारित करवाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मौजूदा मानसून सत्र 13 अगस्त को समाप्त होने के बाद केंद्र परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के लिए विशेष सत्र बुला सकती है। इसके लिए संभावित तारीख 16 या 17 अगस्त तय है।रिपोर्ट के मुताबिक, 13 अगस्त को मौजूदा सत्र का सत्रावसान नहीं होगा, ताकि विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाया जा सके। बताया जा रहा है कि 3 दिवसीय विशेष सत्र के लिए कांग्रेस समेत विपक्ष को प्रस्ताव दिया है। हालांकि, अभी न तो विपक्ष ने और न ही सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है। केंद्र भी विधेयक पारित करवाने को दोनों सदन में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत पाने की दिशा में काम कर रही है। केंद्र ने अप्रैल में परिसीमन विधेयक को महिला आरक्षण विधेयक के साथ एक विधायी पैकेज- 131वें संवैधानिक संशोधन विधेयक- के हिस्से के रूप में पेश किया था। तब 3 दिवसीय विशेष सत्र में भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार लोकसभा में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत साबित नहीं कर पाई, जिससे विधेयक गिर गया। हालांकि, अब बंगाल और महाराष्ट्र के कुछ सांसदों के पाला बदलने और एमके स्टालिन की इंडिया गठबंधन से नाराजगी से केंद्र को गेंद अपने पाले में दिख रही है।

Previous article‘अदालत की कार्यवाही के ऑडिया-वीडियो दिखाने वाली खबरों पर रोक’, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-सिर्फ रिपोर्टिंग की जा सकती है
Next articleसीजेपी प्रदर्शन में बड़े आतंकी हमले की थी योजना, आईएसआई से जुड़े 2 मॉड्यूल का भंडाफोड़