तबाही बनकर आई बारिश, असम में अब तक 87 तो केरलम में 15 की मौत; लाखों लोग प्रभावित

Join Us

नई दिल्ली, (आरएनएस)। असम और केरल में तेज बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है. इस बीच, असम में बाढ़ से दो और लोगों की मौत हो गई है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि दोनों मौतें शिवसागर जिले में हुई है. दो नए मृतकों को मिलाकर असम में बाढ़ की वजह से अब तक 87 लोगों की जान जा चुकी है।
सोमवार को असम प्रसाशन द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार, सात जिलों में 1.28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं. असम सरकार ने बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित 75 हजार से अधिक परिवारों के लिए अंतरिम राहत के रूप में करीब 160 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की है. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ से अतंरिम राहत की पहली किस्त जारी की. सिवासागर, चराइदेव, जोरहाट और गोलाघाट जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. इन जिलों में क्षतिग्रस्त घरों वाले करीब 75 हजार परिवारों को 15-15 हजार रुपये दिए. साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत प्रभावित पात्र परिवारों के लिए सब्सिडी जारी की है।
वहीं, केरलम में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है. केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने सोमवार को बताया था कि केरल में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वाले लोगों की संख्या बढक़र 15 हो गई है। केरल में सात लोग अब भी लापता है. मुख्यमंत्री ने बारिश से जुड़ी घटनाओं में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये देने की घोषणा की है. वहीं, केरल के तिरुअनंतपुरम में सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ सतीशन ने बैठक की और बताया कि करीब 165 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है, जिस वजह से 3,596 किसान प्रभावित हुए हैं. केरलम सरकार ने फसल का नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए मुआवजा बढ़ाने का फैसला किया है. इस मामले पर अगली कैबिनेट बैठकों में चर्चा की जाएगी. वहीं, राज्य के कोट्टायम और पथनामाथिट्टा सहित अन्य इलाकों में एनडीआरएफ और सुरक्षा बलों की टीमें तैनात की गईं हैं. वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किय़ा है. राज्य में हो रही भारी बारिश की वजह से जिला कलेक्टरों ने 12 जिलों में सभी शिक्षण संस्थानों के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी है.

Previous articleईरान तनाव के बीच पीएम मोदी के मुरीद हुए नेतन्याहू, बोले- भारत हमारे सबसे बड़े समर्थकों में से एक
Next articleमॉनसून एक्टिव, कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, सामान्य से 12 प्रतिशत कम हुई वर्षा