अमित शाह से जवाबदेही की मांग पर संसद में विपक्ष का हंगामा, दोनों सदन स्थगित

Join Us

नईदिल्ली (आरएनएस)। संसद के मानसून सत्र में सोमवार को संसद परिसर में भारी हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष के सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सदन से अनुपस्थिति और हालिया मुद्दों पर उनकी जवाबदेही को लेकर संसद भवन के प्रवेश द्वार (मकर द्वार) पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद लोकसभा और रा’यसभा में भी हंगामा किया गया। ऐसे में लोकसभा को 12 बजे और रा’यसभा को 2 बजे तक स्थगित करना पड़ा।
प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने हाथों में बड़े बैनर थामे, जिन पर ‘अमित शाह संसद से गायब क्यों?’ ‘अमित शाह जवाब दो, जवाब दो’ ‘लाठी-गोली की सरकार नहीं चलेगी’ और ‘भाजपा का गोरखधंधा, राम मंदिर का खा गया चंदा’ जैसे स्लोगन लिखे थे।
इसी तरह उन्होंने जमकर नारे भी लगाए।
प्रदर्शन करने वालों में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रा’यसभा में विपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खडग़े शामिल रहे।
संसद परिसर के बाहर हुए इस हंगामे का सीधा असर सदन की कार्यवाही पर भी पड़ा।
जैसे ही सोमवार सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने ‘अमित शाह सदन में आओ’ और ‘अमित शाह जवाब दो’ के नारे लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
भारी शोर-शराबे और गतिरोध को देखते हुए स्पीकर ने कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया।
इसी तरह रा’यसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित किया गया है।

Previous articleअभिजीत दिपके ने अमेरिका में किसके खर्च पर की पढ़ाई? आरटीआई कार्यकर्ता के सवाल का दिया जवाब
Next articleविधानसभा उपचुनाव: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के गढ़ में जीते प्रशांत किशोर, दतिया में कांग्रेस का कब्जा