हाईवे पर कांवडिय़ों के ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई सरकारी एंबुलेंस, हादसे के बाद हंगामा, लगा लंबा जाम

Join Us

नई दिल्ली(आरएनएस)। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सोमवार सुबह उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब तेज रफ्तार एंबुलेंस की टक्कर से कांवड़ क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से नाराज कांवडिय़ों ने सडक़ पर धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को सामान्य कराया।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार, नोएडा के कांवडि़ए हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। सुबह करीब 6:10 बजे उनका काफिला मुरादनगर में प्रिया सिनेमा के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक सरकारी एंबुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर के कारण कांवड़ खंडित हो गई, जिससे श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी फैल गई।
सडक़ पर बैठकर किया विरोध प्रदर्शन
हादसे के बाद गुस्साए कांवडिय़ों ने दिल्ली-मेरठ हाईवे पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी और यातायात रोक दिया। देखते ही देखते सडक़ पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। राहगीरों और यात्रियों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने समझाइश देकर खुलवाया रास्ता
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उन्हें शांत कराया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात धीरे-धीरे बहाल हो सका।
एटा में भी कांवडिय़ों की
ट्रॉली हादसे का शिकार
उधर, एटा जिले में मैनपुरी-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अन्य हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने कांवडिय़ों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक कांवडि़ए की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Previous articleआज का राशिफल
Next articleपीएम विकास योजना से सिख समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण को मिली गति, 11 हजार से अधिक लाभार्थियों ने पूरा किया प्रशिक्षण