मेष राशि: मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढिय़ा रहेगा।
वृष राशि:वृष राशि वालों आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज किसी खास काम में आपको फायदा होने वाला है। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। क्रॉकरी के बिजनेस में बढिय़ा धनलाभ होगा। आज राजकीय कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। कार्य स्थल पर आज आपको अपना बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अपनी एकाग्रता बनाए रखनी होगी। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन शानदार रहेगा, व्यापार को बढ़ाने के लिये नया प्लान लाभदायक साबित होगा। अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए नयी उमंगों से भरा रहने वाला है। आज आप अपना लक्ष्य पाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज व्यापार में कुछ नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। इस समय तरक्की के अच्छे योग बने हुए हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े काम को लेकर किसी पार्टी के साथ होने वाली डील आज फाइनल हो सकती है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
तुला राशि: तुला राशि वालों आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज कामकाज से जुड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती से तुरंत ही पार पा लेंगे। यदि कोर्ट केस से जुड़ी कार्यवाही चल रही है, तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज ऑफिस में सीनियर्स और बॉस के द्वारा कुछ बताया जा रहा है तो उसे गंभीरता से लें, और अपनी कमियों को जानकर उसे सुधारने का प्रयास करें।
धनु राशि: धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपकी जमीन जायदाद से जुड़ी किसी समस्या का समाधान निकल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आज आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बातें शेयर करने से बचना चाहिए।
मकर राशि: मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किए गए काम से आपके बॉस काफी इम्प्रेस होंगे। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही करने से बचें। आज आपको किसी विशेष आयोजन में जाने का मौका मिलेगा और नई जानकारियां हासिल होंगी।
कुम्भ राशि: कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस को लेकर आप कुछ नया प्लान बनायेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा।
मीन राशि:मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्यशैली में सुधार करने में रहेगा। आज बच्चे अपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगे और बात भी मानेंगे।
उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। बिजनेस में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते हैं, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर लें। पारिवारिक वातावरण सुखद बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजर अंदाज करना जरूरी है। पारिवारिक मामले में आज आपका निर्णय कारगर साबित होगा। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आपको काफी समर्थ महसूस करेंगे।






