आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि : आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजर अंदाज ना करें और किसी अपरिचित व्यक्ति से बहुत ही सूझबूझ दिखा कर बातचीत करें। आप अपने किसी पुराने वाद विवाद के कारण थोड़े परेशान रहेंगे, जिसमें आपको अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है।
वृष राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी नए निवेश को करने का मौका मिलेगा। आपको बिजनेस में किसी बड़ी डील को फाइनल करने में धोखा मिल सकता है।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। बिजनेस में आप पार्टनरशिप में काम ना करें और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपको बिजनेस में एक बड़ी सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं और परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है किसी संपत्ति में उसके चल व अचल पहलुओं की स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो समस्या हो सकती है। आज नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करेंगे। साथ ही आज अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।
सिंह राशि :आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति मिलने के संकेत दे रहा है। आज परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी को लेकर आप डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी उस एनर्जी को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अत्यधिक काम के कारण आपको थकान का अनुभव होगा, लेकिन आप फिर भी उस पर ध्यान नहीं देंगे।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज अपनी बात पर कायम रहना होगा, नहीं तो लोग आपको किसी मामले में झूठा साबित कर सकते हैं और व्यापार में आपके लिए गए निर्णय से आपको लाभ मिलेगा। व्यवसाय में यदि आप किसी के साथ साझेदारी में काम करना चाहते हैं, तो उसमें आप उसकी पूरी जांच पड़ताल आवश्यक करें।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखने का प्रयास करेंगे। बच्चों से आज अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। पारिवारिक समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। आज आप किसी सामाजिक काम का हिस्सा बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप प्रतिदिन की दिनचर्या में सुबह की सैर को शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आप अपने विचारों से कार्यक्षेत्र में माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको कुछ मतभेदों से दूर रहना होगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज काम-धंधे पर ज्यादा ध्यान देंगे। जहां तक हो सके, सकारात्मक और कॉन्फिडेंट रहें। आपके जरूरी कामकाज आज निपट सकते हैं। आज आस-पास के लोगों से कुछ नई बात सीखेंगे। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरूरत है।
मीन राशि :आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए आप विचार करेंगे, लेकिन आप किसी यात्रा पर जाते समय अपने कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें और मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आपके व्यवहार से आज कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं, लेकिन माता जी से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना है। संतान पक्ष की ओर से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Previous articleट्रंप के मंसूबे पर पानी फिर गया
Next articleदिल्ली-एनसीआर में दिखा चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, आसमान में छाए बादल; मौसम विभाग ने दी चेतावनी