तमिलनाडु के तंजावुर में बड़ा हादसा, घर में आग बुझाते समय फ टा सिलिंडर; 10 लोग बुरी तरह घायल

Join Us

तंजावुर (आरएनएस)। तमिलनाडु के तंजावुर में गुरुवार को एक घर में लगी आग को बुझाने की कोशिश के दौरान रसोई गैस सिलेंडर फटने से किशोरी समेत 10 लोग बुरी तरह घायल हो गए। सात की हालत गंभीर है।
यह घटना तडक़े करीब दो बजे एक किसान मुरुगायन के घर में हुई। पड़ोसियों ने आग की लपटें देखीं। वे परिवार को बाहर निकालने और आग बुझाने के लिए दौड़े।
जब कई लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी रसोई गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की चपेट में आकर मुरुगायन, उनकी बेटी अभिनया और आग बुझाने में मदद कर रहे कई पड़ोसी घायल हो गए।कुछ 80 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Previous articleमेटा की सफाई से संतुष्ट नहीं केंद्र सरकार, पीएम मोदी के वीडियो मामले में शीर्ष अधिकारियों को किया तलब
Next articleराष्ट्रीय सम्मान संशोधन विधेयक पारित, अब ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर भी होगी सजा