कॉकरोच जनता पार्टी ने छात्रों की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई, फिर आंदोलन की चेतावनी दी

Join Us

नईदिल्ली (आरएनएस)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने केंद्र सरकार के लिखित आश्वासन के बावजूद दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत कई प्रदेशों में छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोमवार को एक्स पर केंद्र की ओर से बातचीत का नेतृत्व करने वाले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को टैग कर इसकी जानकारी दी है। रांका ने कहा कि अगर पुलिसिया कार्रवाई नहीं रुकती है तो वे फिर आंदोलन करेंगे।
रांका ने एक्स पर लिखा, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह जी, हम देख रहे हैं कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई न करने के समझौते का पूरी तरह उल्लंघन हो रहा है। बिहार और बंगाल में सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार किया गया है, और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में निगरानी रखकर परेशान किया जा रहा है। दिल्ली से ऐसी कई खबरें आ रही हैं कि प्रदर्शनकारियों को रसद में मदद करने वाले वॉलंटियर्स को हिरासत में लिया जा रहा है।
रांका ने लिखा, हमारी मांग है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सभी एफआईआर तुरंत वापस ली जाएं, छात्रों को रिहा किया जाए और समझौते के अनुसार भविष्य में कोई एफआईआर दर्ज न की जाए। चाहे वह दिल्ली पुलिस, केंद्रीय जांच एजेंसियों या भाजपा-सहयोगी राज्यों की पुलिस द्वारा हो। ऐसा न होने पर हम दोबारा विरोध-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। हमारी मांग हैं कि कानूनी मामलों से जुड़ा लिखित समझौता और सरकार के साथ तय समय-सीमा की जानकारी कल तक दी जाए।
छात्रों का प्रदर्शन समाप्त होने के बाद भी कई राज्यों में पुलिस छात्रों के खिलाफ मामले दर्ज कर रही है और गिरफ्तारियां कर रही हैं, जबकि केंद्र सरकार के साथ समझौते में ऐसी कोई कार्रवाई न करने की बात थी।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी सोमवार को संसद परिसर में पत्रकारों को बताया कि उनको पता चला है कि प्रदर्शन में शामिल होने वाली छात्राओं के माता-पिता को फोन करके परेशान किया जा रहा है।
००

Previous article1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में अबू सलेम की सजा में राहत, रिहाई की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई
Next articleबहस से ज्यादा अपेक्षा टकराव