पीएम मोदी के विवादित पोस्टर विवाद में फंसी अभिनेत्री श्रीलेखा

Join Us

नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के खिलाफ छात्रों द्वारा किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच पश्चिम बंगाल में एक नया राजनीतिक व कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। कोलकाता में छात्रों के मार्च में शामिल हुईं टॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित रूप से आपत्तिजनक और अवमाननाजनक तस्वीर वाला पोस्टर प्रदर्शित करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
शिकायतकर्ताओं का दावा है कि श्रीलेखा मित्रा की सोशल मीडिया पोस्ट में इस्तेमाल की गई भाषा आपत्तिजनक थी, जिससे प्रधानमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणी की गई। इसी आधार पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कोलकाता के धर्मतल्ला (एस्प्लेनेड) में आयोजित नीट परीक्षा से जुड़े विरोध प्रदर्शन के दौरान भी अभिनेत्री ने कथित रूप से अशोभनीय टिप्पणियां की थीं। इन आरोपों को भी शिकायत का हिस्सा बनाया गया है। मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित एजेंसियों से आरोपों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। फिलहाल इस मामले में श्रीलेखा मित्रा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।भारतीय जनता पार्टी की नेता केया घोष ने इस मामले में कोलकाता के आनंदपुर थाने में अभिनेत्री के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा विधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन सहित राज्य के कई अन्य थानों में भी उनके खिलाफ शिकायतें मिलने की बात सामने आई है।
बहरहाल सफाई देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि, मैं छात्रों के अधिकारों के समर्थन में इस आंदोलन में शामिल हुई थी। उस समय घटनास्थल पर काफी धक्का-मुक्की और तनाव का माहौल था। मैंने आँखों पर चश्मा नहीं पहना था और सनग्लास लगाया हुआ था, जिसके कारण मैं पोस्टर में बनी तस्वीर को ठीक से देख नहीं पाई। भीड़ में किसी ने हाथ में पोस्टर थमा दिया था। मेरी विचारधारा भले ही बीजेपी विरोधी हो सकती है, लेकिन मैं देशविरोधी नहीं हूँ और न ही मैंने जानबूझकर प्रधानमंत्री का ऐसा पोस्टर प्रदर्शित किया है।

Previous articleकरगिल दिवस पर राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, बोले- दुस्साहस का करारा जवाब मिलेगा
Next article2028 में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, राजनीति भ्रष्ट हो चुकी है, कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया का ऐलान