झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोली सीजेपी

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा- वे कहते थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पिछले 36 दिन से जंतर-मंतर पर धरना दे रही है। प्रधान ने इस्तीफे को लेकर सोशल मीडिया पर चि_ी पोस्ट की। दो पेज और 575 शब्दों में लिखी इस चि_ी में प्रधान ने बाकी बातों के साथ दो जगह युवाओं को भ्रमित करने की बात भी लिखी। चि_ी का यह हिस्सा नीचे हाइलाइट किया गया है।धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी का रिएक्शन आया है। पार्टी की तरफ से पोस्ट करके कहा गया कि कॉकरोच की जीत हुई। पार्टी पिछले 36 दिन से प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी प्रधान के इस्तीफे के लिए यहां भूख हड़ताल की। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। यह इस बात का सबूत है कि अगर आप डरते नहीं हैं और इस सरकार के सामने झुकते नहीं हैं, तो आप किसी से भी इस्तीफा ले सकते हैं।

Previous articleदेशभर में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Next articleमणिपुर हिंसा मामलों में सुप्रीम कोर्ट सख्त, रोजाना सुनवाई के लिए विशेष अदालतें गठित करने का सुझाव