फिल्म ओह माय डॉग का ट्रेलर जारी, 250 कुत्तों की कहानी लेकर आए पंकज त्रिपाठी

Join Us

ओह माय गॉड जैसी सफल फ्रैंचाइजी बनाने के बाद, निर्देशक अमित राय ओह माय डॉग लेकर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले टीजर के साथ फिल्म का ऐलान किया गया था। अब इसका आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदार में हैं और उनके साथ 250 से ज्यादा कुत्तों की दिल छू लेने वाली को दिखाया गया है। माही राय, पवन मल्होत्रा, गीता अग्रवाल शर्मा, सुलक्षणा बरुआ, राजेश कुमार और विजय मिश्रा भी इसका हिस्सा हैं।
ओह माय डॉग फिल्म का ट्रेलर अपने साथ एक भावुक पारिवारिक ड्रामा और सस्पेंस की झलक देता है।
इसकी शुरुआत एक छोटे बच्चे और आवारा कुत्ते की दोस्ती से होती है, लेकिन अप्रत्याशित परिस्थितियों के चलते कहानी में चौंकाने वाला भावुक मोड़ आता है। कुल मिलाकर ये फिल्म इंसान व जानवरों के बीच प्यार और इंसानियत का संदेश देती है।
बाबूलाल बाइस्कोप और थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट के बैनर बनी ये फिल्म 31 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Previous articleफिल्म प्रहार-द उज्ज्वल निकम स्टोरी का दमदार टीजर जारी, कसाब के खिलाफ कानूनी लड़ाई लडऩे आए राजकुमार राव
Next articleईरानी जलक्षेत्र में एलपीजी टैंकर पर हमला, सभी 28 भारतीय नाविक सुरक्षित, दूतावास ने की पुष्टि