फिल्म प्रहार-द उज्ज्वल निकम स्टोरी का दमदार टीजर जारी, कसाब के खिलाफ कानूनी लड़ाई लडऩे आए राजकुमार राव

Join Us

राजकुमार राव अपने करियर का सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार लेकर दर्शकों के सामने आ चुके हैं। उनकी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी का दमदार टीजर जारी हो गया है। अविनाश अरुण द्वारा निर्देशित यह एक बायोग्राफिकल फिल्म है, जिसमें अभिनेता को भारत के जाने-माने वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में नजर आए हैं। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित प्रहार में वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत भी मौजूद हैं। टीजर के साथ रिलीज तारीख भी आ गई है।
टीजर की शुरुआत राजकुमार के किरदार उज्जव निकम से होती है, जो अदालत को 26/11 आतंकवादी हमले की याद दिलाकर अजमल कसाब को फांसी देने की मांग करते हैं। वकील का कोट पहने और मूछ लगाए अभिनेता का लुक अब तक का सबसे अलग और दमदार लगा है। वामिका उनकी पत्नी बनी हैं, जबकि जयदीप अन्य वकील के किरदार में हैं। सिकंदर खेर भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म 7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
कोर्ट में उज्जवल निकम के किरदार में राजकुमार की दलीलें और एक्टिंग रोंगटे खड़ी कर देने वाली है। तर्क पेश करते हुए उनके चेहरे पर गुस्सा और आंखों में आंसू देखने वाले होते हैं। मूंछों वाला लुक राजकुमार राव पर फब रहा है। प्रहार का टीजर देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, धुरंधर ने हमें 26/11 का टीजर दिखाया और प्रहार हमें इंसाफ के लिए लड़ी लड़ाई दिखाएगी। एक और कमेंट है, एकदम पीक, रोंगटे खड़े हो गए। एक बोला, बवाल काट दिया भाई। एक यूजर का कमेंट आया है, राजकुमार राव बहुत टाइम बाद अपने अवतार में आए हैं, दिल जीत लिया यार।

Previous articleजूडो खिलाड़ी तुलिका मान को राष्ट्रमंडल खेल 2026 से हटाया गया, पिछली बार जीता था रजत
Next articleफिल्म ओह माय डॉग का ट्रेलर जारी, 250 कुत्तों की कहानी लेकर आए पंकज त्रिपाठी