दक्षिण सिक्किम में एनएचपीसी की परियोजना टनल में विस्फोट से 10 की मौत

Join Us

शीर्ष प्रबंधन मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटा
फरीदाबाद (आरएनएस)। एनएचपीसी तीस्ता स्टेज-ङ्कढ्ढ जलविद्युत परियोजना, दक्षिण सिक्किम के समरडुंग में निर्माणाधीन हेड रेस टनल (एचआरटी) के भीतर दिनांक 20 जुलाई 2026 को अपराह्न 1:04 बजे चट्टानों में फँसी/अंतर्निहित संदिग्ध मीथेन गैस के अचानक विस्फोटित होने से एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई, जिसके फलस्वरूप घना धुआँ एवं विषैली गैसें उत्पन्न हुईं। प्रोजेक्ट टीम ने तत्काल अपने इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल लागू कर दिए। प्रोजेक्ट टीम बचाव कार्यों में मदद के लिए जिला प्रशासन, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ), स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ), स्थानीय अधिकारियों और अन्य इमरजेंसी एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है। इसके अतिरिक्त, बचाव कार्यों के लिए डीजी माइन्स-सेफ्टी की एक विशेष बचाव टीम भी साइट पर पहुंच गई है। हमारी साइट इंजीनियरिंग टीमें प्राधिकारियों के साथ मिलकर चौबीसों घंटे काम कर रही हैं ताकि टनल के वातावरण को स्थिर किया जा सके और बचाव कार्य सुनिश्चित हो सके।एनएचपीसी का शीर्ष प्रबंधन साइट पर पहुंच गया है और बचाव टीमों तथा स्थानीय प्राधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। फंसे हुए कार्मिकों को बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साइट से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, टनल के अंदर 25 कार्मिक फंसे हुए थे, जिनमें से अब तक 10 लोगों के निधन की खबर है।घटना के कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी। हम प्रतिबद्ध हैं तथा बचाव एजेंसियों और प्रभावित परिवारों को पूरा सहयोग प्रदान कर रहे हैं। दुख की इस कठिन घड़ी में, एनएचपीसी परिवार की प्रार्थनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

Previous articleकोलकाता में फिर डराने लगा कोरोना, अस्पताल में भर्ती हुए 4 मरीज
Next articleअपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव