राहुल को धरने से पुलिस उठाकर ले गई: पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन,बाद में छोड़ा

Join Us

नई दिल्ली (ए.) । पीएम आवास के पास मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे धरने पर बैठे कांग्रेसियों को पुलिस शाम साढ़े 6 बजे उठाकर ले गई। 3 घंटे के धरने के दौरान सरकार ने राहुल से 2 बार बातचीत की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी पहुंचे तो कांग्रेसियों ने घेरा बना लिया और राहुल तक पहुंचने नहीं दिया। पुलिसकर्मी राहुल गांधी को ले जाने पहुंचे तो वह जमीन पर लेट गए। कांग्रेसियों और पुलिस के बीच आधे घंटे तक धक्का-मुक्की होती रही। पुलिस ने लाठीचार्ज किया।काफी मनाने पर भी जब वह नहीं उठे तो 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी उनके हाथ-पैर पकडक़र उठाकर ले गए और बस में बैठाया।
राहुल के अलावा प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खडग़े, अखिलेश यादव समेत कई नेता को हिरासत में ले लिया गया है।
सभी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम में रखा गया। यहां से करीब 3 घंटे बाद रात 9.45 बजे सभी को रिहा कर दिया गया। प्रियंका को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया था। प्रियंका से मिलने सोनिया गांधी थाने पहुंची थी।पीएम आवास के पास से हटाने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव गोविंद मोहन पहुंचे थे। राहुल गांधी से करीब 20 मिनट बात की। इसके बाद जितेंद्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह के पास गए। शाह से बातचीत के बाद उन्होंने फिर राहुल से बात की। सोशल मीडिया पोस्ट में जितेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की मांग थी कि हृश्वश्वञ्ज पर संसद में चर्चा हो। राहुल की यह मांग मान ली गई थी। लेकिन राहुल अपनी बात से मुकर गए। वह बोले- अब हमारी दो मांगे हैं।

Previous articleभोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मालवा से लेकर विंध्य तक बदला मौसम का मिजाज
Next articleकोलकाता में फिर डराने लगा कोरोना, अस्पताल में भर्ती हुए 4 मरीज