राजौरी,(आरएनएस)। पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन कर दिया है. शुक्रवार रात पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी पर फायरिंग की. हालांकि, भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सैनिकों की इस कायराना हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया. कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने फायरिंग के लिए छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया था. भारत सैन्य अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने ये फायरिंग पीओके में जारी संघर्ष से ध्यान भटकाने के लिए किया है. घटना कश्मीर के राजौरी जिले की है. सैन्य अधिकारियों के अनुसार, राजौरी के तरकुंडी सेक्टर में रात करीब 11 बजे गोलीबारी शुरू कर दी. भारतीय पक्ष ने गोलीबारी को उकसावा माना और संयम बरता, हालांकि गोलीबारी जब तेज होने लगी तो उन्होंने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. देर रात तक पाकिस्तानियों ने रुक-रुककर फायरिंग की.सैन्य अधिकारियों की स्थिति पर कड़ी नजरेें हैं. पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारी गोलीबारी हुई थी. ऑपरेशन सिंदूर के बाद गोलीबारी जरूर एलओसी से हीं हुई लेकिन पाकिस्तान ने घुसपैठ के पूरे प्रयास किए. हालांकि सेना की मुस्तैदी ने उन्हें नाकाम कर दिया. भारतीय सेना ने आशंकाओं के बीच सीमाओं की निगरानी बढ़ा दी है।
भारतीय सैन्य अधिकारियों के अनुसार, पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आजकल तनाव बना हुआ है. पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ लोग सडक़ों पर उतरे हुए हैं. पूरी दुनिया की नजर पीओके के हालातों पर है. मुद्दे से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान ने अब भारतीय सीमा पर फायरिंग जैसी नापाक हरकतें कीं. भारतीय सेना बॉर्डर के हालातों पर नजर रखे हुए है. क्योंकि सेना को आशंका है कि फायरिंग की आड़ में सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ हो सकती है.








