अहमदाबाद (आरएनएस)। अहमदाबाद के महमूदपुरा में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत की खबर सामने आई है. वहीं 15 से अधिक लोग जख्मी बताए गए हैं. महापौर और मनपा आयुक्त घटनास्थल पर पहुंचे चुके हैं. पटाखा फैक्ट्री में आग को बुझाने के लिए भारी मात्रा में दमकल की गाडिय़ां मौके पर मौजूद हैं. आग इतनी भीषण है कि अंदर फंसे लोगों को बचाने लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आज दोपहर शहर के वस्त्रा क्षेत्र में रामोल-गतराद रोड पर स्थित महमूदपुरा टैलेंट फायरवर्क्स फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई. पटाखों का कारखाना होने की वजह से आग ने तेज से भयंकर रूप ले लिया है. आग ने देखते ही देखते पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया है।
दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों और एम्बुलेंस समेत एक काफिला तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो चुकी है.12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल दमकल कर्मी पानी की बौछार से आग पर काबू को करने का प्रयास हो रहा है।
घटनास्थल आरएएफ कैंप के पीछे वस्त्राल के करीब बताया गया है. फायर कर्मचारी आग पर लगभग काबू पा लिया है. यह आग काफी कम ऐरिया में चल रही थी. महापौर ने जानकारी दी कि घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है. यह फैक्ट्री झोपड़ी जैसी जगह पर चल रही थी. इसके कारण आग लगी. आग की भयावहता को देखकर मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।








