अमेरिका ने लगातार 7वीं रात ईरान पर हमले किए हैं। अमेरिका ने दक्षिणी ईरान में पुलों, हवाई अड्डों, बिजली संयंत्रों और एक रेलवे स्टेशन को निशाना बनाया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों में सीरिक, बुशेहर, बंदर अब्बास, केश्म द्वीप और यज्द को निशाना बनाया गया। वहीं, लोरेस्टान प्रांत के खोरमाबाद शहर में भी धमाकों की खबर है। इसके बाद ईरान ने भी खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगियों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की है।
सूत्रों ने बताया कि अमेरिका ने शनिवार तडक़े जास्क के पास हमला किया। वहीं, एक अन्य हमले में होर्मोजगान प्रांत के बंदर अब्बास-रुदान सडक़ पर स्थित 2 पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। एजेंसी ने यह भी दावा किया कि इन हमलों में कई ईरानी नागरिक मारे गए और अन्य घायल हुए।
विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया कि हमले में 8 लोग मारे गए। इनमें से 3 बंदर खमीर में एक पुल पर मारे गए।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण में बारूदी सुरंगों वाले क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद 2 जहाजों में धमाका हुआ और आग लग गई।
आईआरजीसी ने कहा कि ये जहाज अमेरिका की भ्रामक जानकारी के आधार पर होर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहे थे।
वहीं, अमेरिकी केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने इस दावे को झूठा बताया और इसे आईआरजीसी के निराधार दावों की एक श्रृंखला का हिस्सा बताया।
ईरान की सेना ने कहा कि उसने बहरीन, जॉर्डन, कुवैत और कतर में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया है।
कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह ईरान के ड्रोन हमलों का जवाब दे रहा है।
सऊदी अरब ने ईरान से मिसाइल दागे जाने के बाद अल-खारज और यानबू में सायरन सक्रिय कर दिए हैं। अल-खारज स्थित प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर हमला हुआ है।
जॉर्डन के मुवफ्फाक साल्टी एयर बेस पर एक सैन्य सुविधा को निशाना बनाया गया है।
ईरान के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका बमबारी जारी रखता है तो तेहरान संघर्ष को पूर्ण युद्ध में बदल सकता है।
रेजाई ने कहा, युद्धकाल में बातचीत करने की ईरान की नीति अब खत्म हो चुकी है। हमने अब तक जवाबी कार्रवाई सीमित रखी है, लेकिन संयम अनिश्चितकाल तक जारी नहीं रह सकता।
ईरानी सांसद अहमद बख्शायेश अर्देस्तानी ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया, तो ईरान कुवैत-बहरीन में घुस जाएगा।
आईआरजीसी ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी समर्थन से होर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहे 4 जहाजों को रोका।
सूत्रों ने बताया कि इस हफ्ते जॉर्डन के सैन्य ठिकानों पर हमलों में कई अमेरिकी सैनिक घायल हुए।
ईरान ने बुशहर प्रांत के ऊपर एक और अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है।
के अनुसार, अमेरिका इजरायल में दर्जनों हवाई ईंधन भरने वाले विमान तैनात करने जा रहा है।








