आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए नए अनुभवों से भरा रहने वाला है। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आप नया काम शुरू करने की योजना बनायेंगे, आगे चलकर इससे आपको फायदा होगा। इस राशि के छात्रों के सफलता का स्तर बाकी लोगों की तुलना में अच्छा रहेगा।
वृष राशि : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला रहेगा। व्यस्तता के बावजूद रचनात्मक कामों में रुचि बनी रहेगी। घर में नवीनीकरण और साज-सज्जा से जुड़े बदलाव कर सकते हैं इससे पारिवारिक माहौल में नई ऊर्जा आएगी। जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ कर सकते है, इससे आपका मन खुश रहेगा।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। व्यवसाय में नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जिससे उन्नति के नए स्रोत बनेगे आज प्रतिद्वंदी कमजोर रहेंगे। गवर्नमेंट से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। अपने संपर्कों का सही उपयोग करें।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए सफलता के नए अवसर लेकर आएगा। आपका आदर्शवादी व्यक्तित्व अन्य लोगों के लिए मिसाल बनेगा। व्यापार की गति सामान्य बनी रहेगी।आज माता-पिता के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे।
सिंह राशि : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए।
कन्या राशि : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी धार्मिक या सामाजिक आयोजन में योगदान देने से मन को खुशी मिलेगी आपका मान- सम्मान बढ़ेगा और आसपास के लोग आपकी कार्यशैली की सराहना करेंगे। आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
तुला राशि: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज कारोबार से जुड़े मामलों में दूसरों पर भरोसा करने के बजाय फैसले खुद लेने का प्रयास करें। आज किसी भी पार्टी के साथ बिजनेस डील करते समय अपना आत्मविश्वास बनाए रखें आय की स्थिति बेहतर होगी।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन खुशी से भरा रहेगा। आज परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। आज अपने बड़े भाई से नई बात आपको सीखने को मिलेगी। आज आपको किसी भी तरह की मानसिक उलझन से मुक्ति मिलेगी, जिससे काफी राहत महसूस करेंगे।
धनु राशि:आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। शैक्षणिक कार्यों में आज आपका मन लगेगा। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। परिवार में आज किसी सदस्य से छोटी मोटी नोक झोंक होने की संभावना है। बेहतर होगा आज बेवजह किसी भी मामले में बिना मांगे सलाह न दें और किसी के व्यक्तिगत मामले में भी दखल देने से बचें।
मकर राशि: आज आपको अच्छी खबर मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप सोशल वर्क से जुड़े है तो आज आपको किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। आज आपके विरोधी भी आपकी उदारता से बहुत प्रभावित होंगे और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
कुंभ राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। लम्बे समय से चल रहा कोर्ट-कचहरी के मामले को निपटने के लिए किसी ख़ास दोस्त से फ़ोन पर ही राय लेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज आपके कारोबार में तरक्की के योग बन रहे है। सामाजिक क्षेत्र में आज आपकी छवि अच्छी होगी।
मीन राशि:आज आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा और आपके व्यक्तित्व में नया निखार आयेगा जिससे आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज अध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ेगा। आज ननिहाल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। आज आप लोगों को अपनी बातें समझाने में सफल होंगे। रुके हुए कामों को दोबारा गति देने का उचित समय है। इसलिए पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर रखें आज बात करते समय अपनी भाषा पर विशेष ध्यान दें, नहीं तो किसी से कहा-सुनी हो सकती है। आपकी दिनचर्या में बदलाव आने से आज कुछ कार्यों को पूरा करने में समय लगेगा। आज वाहन सुख मिलने के योग है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

Previous articleअपनी सीढ़ी तैयार करने ही होगी
Next articleआस्था के मार्ग पर अव्यवस्था का बोझ: माता वैष्णो देवी यात्रा में श्रद्धालुओं को कई चुनौतियों का सामना