केतन अग्रवाल के परिवार पर एक और टूटा दुख का पहाड़, पोते की मौत के सदमे से अस्वस्थ चल रहे दादा का निधन

Join Us

महाराष्ट्र के पुणे में हुए चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आई है. केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल (७१) का शनिवार रात सदमे से हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया. पिछले दिनों वे अपने पोते के मर्डर की खबरों से काफी विचलित थे और उन्होंने कैंडिल मार्च में भी हिस्सा लिया था. १८ जून को पोते की दर्दनाक मौत के बाद से ही वह गहरे सदमे में थे और लगातार अस्वस्थ चल रहे थे.
परिवार के अनुसार, वे अपने पोते केतन की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए और १७ दिन बाद उनका भी देहांत हो गया. दूसरी तरफ, पुणे कोर्ट ने मुख्य आरोपी मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी को १६ जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
परिवार के अनुसार, वे अपने पोते केतन की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए और १७ दिन बाद उनका भी देहांत हो गया. दूसरी तरफ, पुणे कोर्ट ने मुख्य आरोपी मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी को १६ जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

Previous articleश्यामा प्रसाद मुखर्जी की १२५ फीट ऊंची प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास, अमित शाह ६ जुलाई को बंगाल आएंगे
Next articleचलती बस पर पहाड़ी से गिरा विशाल पत्थर, एक की मौत, ४ लोग गंभीर रूप से घायल