श्यामा प्रसाद मुखर्जी की १२५ फीट ऊंची प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास, अमित शाह ६ जुलाई को बंगाल आएंगे

Join Us

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ६ जुलाई को कोलकाता दौरे पर रहेंगे, जहां वह भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की १२५वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे. न्यूटाउन स्थित इको पार्क में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की १२५ फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित करने की योजना है. वह मुखर्जी के पैतृक आवास जाएंगे, और प्रतिमा की आधारशिला रख सकते हैं.
पश्चिम बंगाल में क्चछ्वक्क की सरकार बनने के बाद इसे राज्य के सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक आयोजनों में से एक माना जा रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की १२५वीं जयंती के विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने इस महत्वपूर्ण बंगाल दौरे के दौरान शिलान्यास के अलावे वह राज्य, जिला और मंडल स्तर के पार्टी नेतृत्व के साथ-साथ क्चछ्वक्क के विधायकों और सांसदों के साथ एक बेहद महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक करने की भी उम्मीद है.
भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की १२५वीं जयंती को इस बार बड़े राजनीतिक और वैचारिक आयोजन के रूप में मनाने जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री हुगली जिले के जीराट स्थित मुखर्जी के पैतृक घर में प्रस्तावित १२५ फीट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला भी रख सकते हैं. वह बिस्वा बांग्ला मेला ग्राउंड में आयोजित स्मृति कार्यक्रम में जनसंघ संस्थापक को श्रद्धांजलि देंगे

Previous articleगरियाबंद पुलिस की तत्परता एवं सूझबूझ से ग्राम विजयपाल के १४ ग्रामीणों की बचाई गई जान।
Next articleकेतन अग्रवाल के परिवार पर एक और टूटा दुख का पहाड़, पोते की मौत के सदमे से अस्वस्थ चल रहे दादा का निधन