गरियाबंद पुलिस की तत्परता एवं सूझबूझ से ग्राम विजयपाल के १४ ग्रामीणों की बचाई गई जान।

Join Us

बगनई नदी बाढ़ में फसे ग्राम विजयपाल के १४ ग्रामीणों को रेस्क्यू कर निकला गया, सुरक्षित ।*
थाना छुरा स्टाफ एवं नगर सेना महासमुंद टीम की संयुक्त कार्यवाही ।
गरियाबंद ०५ जुलाई ,(आरएनएस)। आज प्रात: थाना प्रभारी छुरा उप निरीक्षक ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल को ग्रामीणों से सूचना मिल कि ग्राम बिजापाल के पास नदी में निर्माणाधीन पुलिया में लगे कर्मचारी पुल के नीचे अस्थाई झोपड़ी बनकर रह रहे थे। दिनांक ०५/०७/२०२६ के ०४ बजे करीब अचानक मूसलाधार बारिश से सुबह सोते समय जानकारी नहीं होने से बाढ़ में करीब १४ लोग फंस गये है। जिसकी सूचना पर थाना छुरा पुलिस एवं नगरसेना स्ष्ठक्रस्न महासमुंद की टीम मौके पर राहत बचाव कार्य में जुटी गई।
छुरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विजयपाल के पास बगनई नदी में लगातार वर्षा होने से अचानक बढ़ गया और नदी उफान पर आ गई। तेज बहाव के कारण ग्राम विजयपाल के १४ ग्रामीण नदी के पार और बाढ़ के पानी के बीच फंस गए। पुलिस और नगर सेना स्ष्ठक्रस्न टीम के जवानों ने सभी १४ लोगों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला।

Previous articleमहाराष्ट्र में मानसून का कहर: मुंबई में पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत, पिंपरी-चिंचवाड़ में दीवार गिरने से दो लोग दबे
Next articleश्यामा प्रसाद मुखर्जी की १२५ फीट ऊंची प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास, अमित शाह ६ जुलाई को बंगाल आएंगे