महाराष्ट्र में इन दिनों मानसून ने भारी तबाही मचा रखी है। भीषण बारिश के बाद सडक़ों पर पानी भर गया तो कई जगहों पर पेड़ गिरने और दीवार ढहने की घटनाएं सामने आई हैं।
रविवार को मुंबई के कुर्ला इलाके में भारी बारिश के दौरान एक दुकान पर पेड़ गिरने से ६३ वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक हफ्ते से भी कम समय में शहर में पेड़ गिरने से मौत की यह दूसरी घटना है। उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर करीब १२.४० बजे कुर्ला पश्चिम के नौपाडा इलाके में हिंदी बीएमसी स्कूल के पास हुई।
एक अधिकारी ने बताया कि पीडि़त यूनुस कुंडावाला को मलबे से निकालकर फौजिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड, पुलिस, बेस्ट (क्चश्वस्ञ्ज) और नगर निगम के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव व साफ-सफाई का काम किया








