इंडस्ट्रियल एरिया फेज-२ में निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत ढही, ५ मजदूर सुरक्षित निकाले गए, दो कारोबारियों की मौत

Join Us

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-२ में शनिवार शाम एक निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय भवन के अंदर सात लोग मौजूद थे। इनमें पांच मजदूर और इमारत को लीज पर लेने वाले दो पार्टनर शामिल थे। हादसा प्लाट नंबर २८/९, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-२ में शाम करीब ४:१५ बजे हुआ। जानकारी के अनुसार तरुण कौशिक और तरुण जैन ने करीब १० दिन पहले ही इस इमारत को लीज पर लिया था। यहां कबाड़ का कारोबार शुरू किया जाना था और इसी के तहत भवन में मरम्मत व निर्माण कार्य चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर ग्राउंड फ्लोर की एक दीवार की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी और जर्जर दीवार अचानक ढह गई और कुछ ही सेकंड में पूरी दो मंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी। मलबा गिरने से अंदर मौजूद सभी सात लोग दब गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
मलबे में दबे एक मजदूर ने किसी तरह खुद को बाहर निकाला और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, डिजास्टर मैनेजमेंट और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
टीम ने मलबे से कुलदीप, कुलबीर, उमेश, राहुल और अजीत को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी घायलों को तुरंत सेक्टर-३२ स्थित जीएमसीएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।
हालांकि, इमारत के दोनों पार्टनर तरुण कौशिक और तरुण जैन मलबे के नीचे फंसे रह गए। देर रात तक अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। घटना की जानकारी मिलते ही शाम करीब आठ बजे चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे दोनों लोगों से संपर्क बना हुआ था और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे थे।
करीब साढ़े पांच घंटे के लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया,

Previous articleपद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि
Next articleमहाराष्ट्र में मानसून का कहर: मुंबई में पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत, पिंपरी-चिंचवाड़ में दीवार गिरने से दो लोग दबे