चलती बस पर पहाड़ी से गिरा विशाल पत्थर, एक की मौत, ४ लोग गंभीर रूप से घायल

Join Us

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसा देखने को मिला। यहां, भरमौर से चम्बा आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम  की बस  पर गैहरा के पास सुबह करीब ७ बजे पहाड़ी से अचानक एक विशाल पत्थर आ गिरा। पत्थर बस की छत तोड़ते हुए सीधे अंदर जा घुसा, जिससे बस में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय बस में करीब ४० के करीब यात्री सवार थे
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार यात्री गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकांश लोग शिव पूजन समारोह से वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, चम्बा भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाओं के बीच इस हादसे ने सडक़ सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous articleकेतन अग्रवाल के परिवार पर एक और टूटा दुख का पहाड़, पोते की मौत के सदमे से अस्वस्थ चल रहे दादा का निधन
Next articleपीएम मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, हाई लेवल जांच शुरू