30 से ज्यादा जिलों में झमाझम, इंदौर में सबसे ज्यादा 59 मिमी बारिश, भोपाल में 35 मिमी बरसे बादल

Join Us

भोपाल (ए.) । मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में हल्की से तेज बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश इंदौर में 59 मिमी रिकॉर्ड हुई। इसके बाद मंडला में 44 मिमी, भोपाल में 35 मिमी, मलांजखंड में 30 मिमी, दतिया में 23 मिमी, बैतूल में 22 मिमी, नर्मदापुरम में 20 मिमी और रतलाम में 19 मिमी वर्षा हुई। लगातार बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।
इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के शाम 5:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक इंदौर में 59 मिमी बारिश दर्ज की गई। मंडला में 44 मिमी, भोपाल में 35 मिमी, मलांजखंड में 30 मिमी, दतिया में 23 मिमी, बैतूल में 22 मिमी, नर्मदापुरम में 20 मिमी, रतलाम में 19 मिमी, धार में 12 मिमी, दमोह में 10 मिमी, पचमढ़ी में 10 मिमी, खजुराहो और जबलपुर में 7-7 मिमी, सागर, उमरिया और सिवपुरी में 6-6 मिमी, गुना और नरसिंहपुर में 4-4 मिमी, ग्वालियर, छिंदवाड़ा और चंदेरी क्षेत्र में 3 मिमी के आसपास बारिश रिकॉर्ड की गई।
भोपाल का मौसम हुआ सुहाना
राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे में 17.8 मिमी और शुक्रवार सुबह से शाम 5:30 बजे तक 35 मिमी बारिश हुई। बारिश के कारण अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4.6 डिग्री कम रहा। हवा में नमी 97 प्रतिशत तक पहुंच गई।

Previous articleराम मंदिर के बाद अब बदरीनाथ धाम में हेरफेर के आरोप, जांच के आदेश; खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
Next articleसोनम को फिलहाल राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार