अमेरिका और ईरान की दोहा में बातचीत सफल, रुकी धनराशि जारी करने और हॉटलाइन पर सहमति

Join Us

कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत में सफलता प्रगति देखने को मिली है। दोनों देशों ने ईरान की रुकी हुई 3 अरब डॉलर (करीब 28,540 करोड़ रुपये) की धनराशि जारी करने और 14 सूत्रीय हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के उल्लंघन की रिपोर्ट करने के लिए एक हॉटलाइन स्थापित करने पर सहमति जताई है। इस बातचीत में कतर और पाकिस्तान भी मध्यस्थ के रूप में शामिल रहा।
यह बातचीत 60-दिवसीय समझौता ज्ञापन को लागू करने के उद्देश्य से चल रही गहन तकनीकी वार्ता का हिस्सा है। इस दौरान, दोनों पक्षों ने अलग-अलग बैठक की थी। ईरान से उपविदेश मंत्री काज़ेम गऱीबाबादी, केंद्रीय बैंक और कृषि मंत्रालय के अधिकारी और अमेरिका से जेरेड कुशनर और व्हाइट हाउस के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ सहित कई उच्च पदस्थ अधिकारी आए थे। ईरानी टीम ने पाकिस्तानी मध्यस्थों से सीधे मुलाकात की और अमेरिकी टीम ने कतरी मध्यस्थों से अलग से बातचीत की।
अमेरिका ने ईरान के प्रतिबंधित तेल राजस्व के 6 अरब डॉलर का आंशिक हिस्सा 3 अरब डॉलर जारी किया है। ये धनराशि, मूलरूप से अमेरिकी प्रतिबंधों के तहत दक्षिण कोरियाई बैंकों में जमा थी। इसे 2023 में कतर केंद्रीय बैंक भेजा गया, लेकिन क्षेत्रीय संघर्ष के कारण फिर जमा कर दिया गया। गऱीबाबादी ने बताया कि बाकी धीरे-धीरे धनराशि जारी होगी, जो सख्त मानवीय सुरक्षा उपायों के अधीन रहेगी। धनराशि को भोजन, दवा और वैश्विक व्यापार वस्तुओं पर खर्च करेंगे।
दोनों पक्षों ने वित्तीय पहलू के अलावा नाजुक अंतरिम युद्धविराम के प्रबंधन के लिए एक समर्पित संचार चैनल स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की है। इसका उद्देश्य समझौता ज्ञापन के उल्लंघनों को तुरंत दर्ज करना और उनका समाधान करना है, जिससे स्थानीय झड़पों को राजनयिक प्रगति में बाधा डालने से रोका जा सके। अमेरिका का मुख्य एजेंडा होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करना है, जहां ईरान ने हाल में नियामक पारगमन शुल्क और मार्ग प्रतिबंध लागू करने का प्रयास किया है।
कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने बताया कि बैठकों में इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक प्रगति हुई, जो लेक ल्यूसर्न समिट के नतीजों पर आधारित थी। असंरी ने बताया कि सक्षी पक्ष आगे भी बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए हैं और अगली बैठक ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद तय होगी। खामेनेई का अंतिम संस्कार समारोह 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच मनाया जाएगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बातचीत में प्रगति की सराहना करते हुए कहा, दोहा में बहुत अच्छी बैठकें हुईं। जहां तक स्थिति का सवाल है, ईरान का परमाणु निरस्त्रीकरण अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है। बैठक में ईरान ने इजरायल पर लेबनान में अपनी सेनाएं तैनात करके समझौता ज्ञापन के कार्यान्वयन में बाधा डालने का आरोप लगाया है। ईरान ने मध्यस्थों से कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान और ओमान की संप्रभुता के अंतर्गत आता है।

Previous articleबंगाल की खाड़ी पर चीन की नजर? म्यांमार होते हुए बांग्लादेश तक आर्थिक कॉरिडोर बनाएगा
Next articleअमेरिकी नौसेना का हेलीकॉप्टर अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त, लापता एक पायलट की तलाश जारी