दिल्ली-एनसीआर में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज

Join Us

दिल्ली में बीते दो-तीन दिन से आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन, इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है. ऐसे में शनिवार सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे. दोपहर होते-होते गर्मी का असर बढ़ गया.
मौसम विभाग के अनुसार कल शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.3 और न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री दर्ज हुआ. दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 63 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 37 प्रतिशत रही.
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज रविवार 28 जून को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही रहेगी और गरज-चमक विकसित होने की संभावना व्यक्त की गई है. रविवार को मौसम में 62 प्रतिशत नमी देखने को मिलेगी. हवा की रफ्तार 5 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, सुबह से मौसम सुहावना बना रहेगा. इसके बाद अगले दिन सोमवार 29 जून को मौसम फिर से बदलने के आसार हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.
केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह 7 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 157 अंक पर बना हुआ है, जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 138, गुरुग्राम में 142, गाजियाबाद में 145, ग्रेटर नोएडा में 132 और नोएडा में 137 अंक बना हुआ है. राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है। जबकि कुछ इलाकों में एक्यूआई लेवल 100 से नीचे बना हुआ है.

Previous articleपीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
Next articleचिकित्सा उपकरणों की लाइसेंसिंग होगी तेज, केंद्र ने मेडिकल डिवाइस नियम-2017 में संशोधन का मसौदा जारी