पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Join Us

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने कहा कि पी. वी. नरसिम्हा राव ने हमारे राष्ट्र के इतिहास के एक महत्वपूर्ण दौर में भारत की प्रगति में चिरस्थायी योगदान दिया।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। उन्होंने हमारे राष्ट्र के इतिहास के एक महत्वपूर्ण दौर में भारत की प्रगति में चिरस्थायी योगदान दिया। उन्होंने एक सक्षम प्रशासक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। वे एक प्रतिष्ठित विद्वान भी थे, जिन्हें भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति का गहन ज्ञान और व्यापक समझ प्राप्त थी।

Previous articleराम मंदिर दान विवाद: सभी आरोपियों के घर पर पुलिस ने मारा छापा
Next articleदिल्ली-एनसीआर में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज