वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही, मरने वालों की संख्या 10,000 से एक लाख के बीच होने की आशंका, इमरजेंसी घोषित

Join Us

वेनेजुएला(आरएनएस)। दो शक्तिशाली भूकंप से 10 हजार से एक लाख लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। वेनेज़ुएला के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, माइकेटिया एयरपोर्ट को भूकंप से हुए गंभीर नुकसान के कारण बंद कर दिया गया है। देशकी कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने अभी-अभी राष्ट्र को संबोधित किया है। उन्होंने देश में आपातकाल की घोषणा की है, साथ ही उन्होंने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक जनरल को भी नियुक्त किया है। अपने भाषण में, उन्होंने विशेष रूप से वेनेजुएला के लोगों से एकता की अपील की। उन्होंने भूकंप में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की, हालांकि उन्होंने मृतकों की संख्या नहीं बताई है। भूकंप से मची तबाही की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं।

Previous articleराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, ट्रस्ट ने चोरों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, सीसीटीव्ही में आए थे नजर
Next articleएनसीईआरटी ने कक्षा 9 की पाठ्यपुस्तक में आपातकाल को शामिल किया, लोकतंत्र के लिए चुनौती बताया