जल्द खत्म होगा इंतजार, सामने आई मिर्जापुर: द मूवी की टीजर रिलीज डेट, पोस्टर ने बढ़ाई सिनेप्रेमियों की हलचल

Join Us

मिर्जापुर वाला स्टोरी कंटेंट एक बार भौकाल मचाने वाला है, क्योंकि मिर्जापुर द मूवी ने दर्शकों के बीच में जबरदस्त माहौल सेट कर दिया है. अब मिर्जापुर द मूवी की एक झलक देखने के तैयार बैठे दर्शकों के लिए मेकर्स ने बड़ा सरप्राइज छोड़ा है. दरअसल, टीजर लॉन्च से पहले, मेकर्स ने एक शानदार नया पोस्टर जारी किया है, जिसने फैन्स को एक बार फिर मिर्जापुर की दुनिया की एक झलक दिखाई है.
साल की सबसे मोस्ट-अवेडेट फिल्मों में से एक होने के नाते, इस फ्रेंचाइजी को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है, और टीजर की अनाउंसमेंट ने इस बज (चर्चा) को और ज्यादा बढ़ा दिया है. बता दें, आज 25 जून को मिर्जापुर द मूवी का टीजर रिलीज होने जा रहा है, जिसने अभी से दर्शकों की बेचैनी को बढ़ा दिया है, क्योंकि पोस्ट की टैगलाइन ने दर्शकों के माइंड को ट्रिगर किया है, जिसमें लिखा है गद्दी है तो हम है. जैसा कि सभी जानते हैं कि मिर्जापुर फ्रेंचाइजी का पूरी स्टोरी कंटेंट राजनीतिक गद्दी पर भी टिका है.
इस पोस्टर के सेंटर में वही आइकॉनिक गद्दी दिखाई दे रही है जिसके दोनों तरफ बंदूकें रखी हुई हैं, जो तुरंत उस पावर स्ट्रगल (सत्ता की जंग), दुश्मनी और ड्रामे की यादों को ताजा कर देती है जिसने मिर्जापुर को एक सनसनी बना दिया था.
भले ही यह पोस्टर फिल्म की कहानी को छुपाकर रखता है, लेकिन यह याद दिलाता है कि मिर्जापुर की दुनिया एक बहुत बड़े पैमाने पर वापसी के लिए तैयार है. कल आने वाले टीजर के साथ, फैन्स को एक खास ट्रीट मिलने वाली है क्योंकि उन्हें फिल्म की पहली झलक देखने को मिलेगी.
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंटेड, मिर्जापुर: द मूवी गुरमीत सिंह द्वारा डायरेक्टेड, पुनीत कृष्णा द्वारा रिटेन और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस्ड है.
यह फिल्म कासिम जगमागिया और विशाल रामचंद्रनी द्वारा को-प्रोड्यूस्ड है. मिर्जापुर: द मूवी में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना भैया) जैसे लोकप्रिय सितारों के साथ-साथ जितेंद्र कुमार और रवि किशन भी प्रमुख भूमिकाओं में शामिल हैं. 4 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक भव्य रिलीज के लिए तैयार है.

Previous articleथलाइवर 173 का टाइटल रिवील, कमल हासन की फिल्म धर्मन: द डेडली डॉक्टर से रजनीकांत का फस्र्ट लुक आउट, डॉक्टर के कपड़े और पैरों तले लाश
Next articleप्राइम वीडियो पर महा फ्लॉप गिन्नी वेड्स सनी 2 का धमाका, टॉप 10 में कर रही ट्रेंड, ओटीटी पर आते ही छाई फिल्म