प्राइम वीडियो पर महा फ्लॉप गिन्नी वेड्स सनी 2 का धमाका, टॉप 10 में कर रही ट्रेंड, ओटीटी पर आते ही छाई फिल्म

Join Us

अमेजन प्राइम वीडियो पर हर दिन और हर घंटे कई तरह की फिल्में-सीरीज रिलीज होते हैं, जिनमें से कुछ ही ओटीटी दर्शकों को पसंद आती है। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है, जब कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती हैं और ओटीटी पर हिट हो जाती है। आज हम एक ऐसी ही बॉलीवुड फिल्म की बात कर रहे हैं, जो अपना बजट भी नहीं निकाल पाई थी और साल 2026 महा फ्लॉप साबित हुई। गिन्नी वेड्स सनी 2 इस साल की महा फ्लॉप फिल्मों में से एक है, जो बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई और सिनेमाघरों में रिलीज होते ही औंधे मुंह गिर गई। अब ये फिल्म दो महीने बाद ओटीटी पर रिलीज हुई है और आते ही धमाका कर दिया।
अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की रोमांटिक-कॉमेडी गिन्नी वेड्स सनी 2 फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद अब प्राइम वीडियो पर दस्तक दी है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है और दर्शकों को पसंद भी आ रही है। इसके पहले इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर भी स्ट्रीम किया जा चुका है। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को बेशक थिएटर्स में दर्शक नहीं मिली, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रही है और गिन्नी वेड्स सनी 2 टॉप 7 के पायदान पर ट्रेंड कर रही है।
गिन्नी वेड्स सनी 2 की कहानी ऋषिकेश में रहने वाले एक सीधे-साधे और कुश्ती के शौकीन लडक़े शिवंश चतुर्वेदी पर है, जिसे प्यार से सनी कहते हैं। उसे एक झूठे छेड़छाड़ के मामले में फंसा दिया जाता है और इसके बाद उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। दूसरी ओर, गिन्नी की सगाई टूट जाती है। इसकी कहानी में आगे यह भी देखने को मिलेगा कि शादी के बाद की परिस्थितियां कैसे बदलती हैं और गलतफहमियां रिश्ते को कमजोर करने लगती है। इसमें यह भी दिखाया गया है कि कैसे एक अलग सोच वाले कपल अपने रिश्ते को बचाने के लिए संघर्ष करते हैं।
विनाश तिवारी और मेधा शंकर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही है। इसका प्रोडक्शन बजट 16 करोड़ रुपये था, जबकि इसने दुनिया भर में लगभग 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की। घरेलू भारतीय बाजार में इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने लगभग 1.58 करोड़ रुपये की नेट कमाई की।

Previous articleजल्द खत्म होगा इंतजार, सामने आई मिर्जापुर: द मूवी की टीजर रिलीज डेट, पोस्टर ने बढ़ाई सिनेप्रेमियों की हलचल
Next articleएडवांस बुकिंग में वेलकम टू द जंगल का तगड़ा धमाका, अक्षय कुमार की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कमाए 1 करोड़