तमिल सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर धमाल मचाने आ रही है. फिल्म मेकर ने थलाइवर 173 के टाइटल का एलान कर दिया है. थलाइवर 173 को धर्मन: द डेडली डॉक्टर टाइटल दिया गया है. साथ ही फिल्म के हीरो रजनीकांत का भी फर्स्ट लुक सामने आ चुका है. रजनीकांत फिल्म से आए अपने फर्स्ट लुक में बहुत ही स्वैग में दिख रहे हैं. फिलहाल यह खुलासा नहीं किया गया है कि फिल्म कब तक रिलीज होगी.
फिल्म धर्मन से आए फर्स्ट लुक में रजनीकांत का अलग ही स्वैग देखने के मिल रहा है. वह ब्लू कॉस्ट्यूम हैं और उनके हाथ खून से सने हैं. इनके पैरों के नीचे एक गुंडा जख्मी पड़ा है. रजनीकांत ने उसकी छाती पर मुस्कुराते हुए पैर रखा हुआ है. थलाइवा ने सर्जिकल ग्लव्स पहने हुए हैं और वह एक ऑपरेशन थिएटर में दिख रहे हैं. बता दें, फिल्म का निर्देशन अश्वत्थ मरिमुथु कर रहे हैं और इससे पहले फिल्म का निर्देशन करने के लिए सुंदर का नाम आ रहा था. अश्वत्थ मरिमुथु साल 2025 में रिलीज हुई ड्रैगन और ओह माई कडावलु से पॉपुलर हैं.
इससे पहले 5 नवंबर 2025 को कमल हसन और मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आधिकारिक एलान किया था कि सुपरस्टार रजनीकांत आगामी फिल्म थलाइवर 173 में अभिनय करेंगे. कमल हासन और रजनीकांत की एक तस्वीर के साथ इसकी आधिकारिक एलान किया गया था. यह फिल्म 2027 में पोंगल के मौके पर रिलीज होने जा रही है होगी.
अपने प्रोडक्शन हाउस राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान को एक्स हैंडल पर साझा करते हुए कमल हासन ने एक तमिल कविता लिखी थी, जिसका अनुवाद इस प्रकार है, हवा की तरह, बारिश की तरह, नदी की तरह, हम बहेंगे, चलो बारिश करें, आनंद लें, जीएं. सुपरस्टार रजनीकांत सुंदर सी की निर्देशित और राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल की निर्मित फिल्म में अभिनय करेंगे.
मेकर्स की ओर से एक बयान भी जारी किया था, जिसमें कहा गया था, सुपरस्टार रजनीकांत कमल हासन की राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल बैनर तले बनी फिल्म थलाइवर 173 में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.
उनके प्रोडक्शन हाउस के बयान में कहा गया था, सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन के राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल बैनर तले थलाइवर 173 में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं.








