ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में एक कमर्शियल बिल्डिंग की 9वीं मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब आधा दर्जन गाडिय़ां पहुंची. उन्होने कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया. दरअसल बिल्डिंग की ऊंचाई ज्यादा होने के चलते फायर कर्मियों ने हाइड्रोलिक मशीन का इस्तेमाल किया.
फायर विभाग को सूचना मिली कि ऑफिस के अंदर कुछ लोगों फंसे हुए हैं. आग बुझने पर पता चला कि ऑफिस में कोई नहीं था, इस घटना में चीफ फायर अधिकारी का कहना है कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है.
चीफ फायर अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आज गुरुवार को गोल्डन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पीछे ऑफिस में आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन फायर सर्विस यूनिट रवाना हुई, आग नौवीं मंजिल पर लगी थी. उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र बिसरख के गोल्डन आई टावर टी3 टैग जॉन 4 में 9वीं फ्लोर पर बने ऑफिस में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई थी, जिसको फायर सर्विस की मदद से बुझा दिया गया है. फायर सर्विस की पांच यूनिट मौके पर भेजी गई थी. आग शॉर्ट सर्किट के कारण बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर लगी.. कोई जनहानि नहीं हुई है.








