फ्रांस में भीषण गर्मी से 18 की मौत, 2 बच्चों ने गर्म कार में दम तोड़ा

Join Us

यूरोपीय देशों में भीषण गर्मी कहर ढा रही है। फ्रांस, स्पेन और पुर्तगाल में लोग लू से परेशान हैं। फ्रांस में लू के कारण अभी तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक गर्म कार में फंसे 2 बच्चे भी शामिल हैं। फ्रांस समेत यूरोप के कई जगह तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। फ्रांस के शहर बोर्डो में तापमान बढक़र 41.9 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि पोइटियर्स में तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी फ्रांस में भीषण गर्मी के कारण परिवार की कार अत्यधिक गर्म हो जाने से 2 और 4 वर्ष के बच्चों की मौत हुई है। वे वाहन में बेहोश पाए गए थे। पेरिस में तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सप्ताह के मध्य में 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है। रेनेस में 40.6 डिग्री, एंगर्स में 40.9 डिग्री, सेंटेस मं 42 डिग्री दर्ज किया गया है। पोइटियर्स में 1947 का रिकॉर्ड टूटा है।
विश्व मौसम विज्ञान संगठन की अप्रैल की रिपोर्ट में पाया गया कि यूरोप वैश्विक दर से दोगुनी तेजी से गर्म हो रहा है। स्पेन के पारंपरिक रूप से ठंडे उत्तरी भाग में स्थित सैन सेबेस्टियन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की आशंका है। ब्रिटेन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस जाने की आशंका है, जो जून का अभी तक का 35.6 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड तोड़ेगा। इटली ने अत्यधिक गर्मी के कारण 12 शहरों में रेड अलर्ट जारी किया है।

Previous articleउबर के निदेशक मंडल और अधिकारियों पर शेयरधारकों का मुकदमा, लगाए गंभीर आरोप
Next articleईरान संभालेगा होर्मुज जलडमरूमध्य, अमेरिका के साथ मिलकर बनाएंगे केंद्र और हॉटलाइन से सुलझाएंगे समस्या