अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने इस्तीफा दिया, राष्ट्रपति ने स्वीकारा

Join Us

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया। कुरियन केरलम में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उनको 6 साल पहले राज्यसभा लाया गया था और 2024 में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया। उनका राज्यसभा का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया था, जिसके बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है।
कुरियन मोदी सरकार में इकलौते ईसाई मंत्री थे। वे अल्पसंख्यक मामलों के साथ ही मत्स्य पालन राज्य मंत्री का प्रभार भी संभाल रहे थे। भाजपा ने पहले ही संकेत दिया था कि वह कुरियन को राज्यसभा में दूसरी बार नहीं भेज रही है। उनकी जगह मध्य प्रदेश से भाजपा के महासचिव तरुण चुग को राज्यसभा भेजा गया है। चर्चा है कि केरल में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के खराब प्रदर्शन के कारण उनको दोबारा मनोनित नहीं किया गया।
कुरियन (65) अगस्त 2024 से मोदी की तीसरी कैबिनेट में राज्य मंत्री थे। वे केरल में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और सुप्रीम कोर्ट में वकील रह चुके हैं। उनको जून, 2024 में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय का जिम्मा दिया गया था। इससे पहले, कुरियन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उससे पहले वे केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ओ राजगोपाल के विशेष कर्तव्य अधिकारी रहे थे।

Previous articleलखनऊ अग्निकांड: व्यावसायिक इमारत के मालिक का आपराधिक इतिहास, पेपर लीक से जुड़ा है नाम
Next articleतमिलनाडु मेें अमोनिया लीक हादसे में मरने वालों की संख्या बढक़र 9 हुई