खामेनेई पर डोनाल्ड ट्रंप भडक़े, कहा- ईरान को अब फूटी कौड़ी भी नहीं मिलेगी

Join Us

अमेरिका और ईरान के बीच दो दिन पहले ही 14 सूत्रीय समझौते हुए हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर ईरान पर भडक़े हैं. ट्रंप इतना ज्यादा गुस्सा हो गए कि उन्होंने कहा कि वे ईरान को फूटी कौड़ी नहीं देंगे.
ट्रंप ने गुस्सा होते कहा कि दोनों देशों के बीच हुए युद्ध के बाद ईरान की सैन्य क्षमताएं बेहद कमजोर हो गई हैं. इस दौरान ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अमेरिका ईरान को आर्थिक मदद नहीं देगा. उसे फूटी कौड़ी भी नहीं मिलेगी. राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक अब ईरान के पास ना वायुसेना बची है और ना ही उसके पास एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम है. उन्होंने कहा कि ईरान बेहद कमजोर हो चुका है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने डेमोक्रेटिस पार्टी पर भी तीखे हमले किए. उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की आलोचना का सीधा जवाब देते हुए कहा कि जिसके सदस्यों ने दावा किया कि ईरान आज चार महीने पहले की तुलना में ज़्यादा मज़बूत स्थिति में है. वे सरासर गलत हैं. ट्रंप ने इन दावों को खारिज करते हुए विपक्ष के नजरिए को बिना जानकारी वाला बताया. युद्ध ने ईरान को कमजोर कर दिया है! अब उसके पास एयर फोर्स, नेवी, एंटी-एयरक्राफ्ट इक्विपमेंट, रडार, या असल में कुछ भी नहीं है, और फिर भी डेमोक्रेटिक पार्टी के लोग कहते हैं कि ईरान अब चार महीने पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में है. क्या आप सोच सकते हैं कि इससे बच निकला जाए?? कुछ लोग कितने बेवकूफ हो सकते हैं?
अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने कहा कि शांति समझौता अमेरिका की कमजोरी की वजह से नहीं, बल्कि ईरान की जरूरत की वजह से हुआ है, क्योंकि उन्होंने आर्थिक राहत पर अपना कड़ा रुख बनाए रखा है. उन्होंने लिखा कि हम हताशा में नहीं मिले, ईरान मिला. वे खत्म हो गए हैं! हम 60 दिन खेलेंगे. उन्हें कोई पैसा नहीं मिलेगा. उनकी यह बात स्विस विदेश मंत्रालय द्वारा गुरुवार (लोकल टाइम) को कन्फर्म किए जाने के बाद आई है कि अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली बातचीत टाल दी गई है.
स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह बातचीत को आसान बनाने के लिए तैयार है. उसने कहा कि यूएम, ईरान, कतर और पाकिस्तान के बीच तय बातचीत टाल दी गई है. स्विट्जरलैंड इन बातचीत को आसान बनाने के लिए तैयार है. बर्गेनस्टॉक में जरूरी तैयारी का काम जारी है. अभी और कोई जानकारी नहीं दी जा सकती. इससे पहले, व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने गुरुवार (लोकल टाइम) को कहा कि अमेरिकी वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस आगे की बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड नहीं जाएंगे, क्योंकि बातचीत का प्लान अभी फाइनल नहीं हुआ है.

Previous articleअमेरिका-ईरान के बीच आज स्विट्जरलैंड में अहम बैठक, 23 जून को इजरायल-लेबनान की अमेरिका में बातचीत
Next articleऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी-20 में बांग्लादेश को हराते हुए सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई