इजरायल ने युद्धविराम के बावजूद लेबनान पर फिर हमला किया, 5 की मौत

Join Us

इजरायल ने लेबनान पर फिर हमले किए हैं, जिनमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है। ये हमले ऐसे वक्त हुए हैं, जब एक दिन पहले ही दोनों देशों में युद्धविराम पर सहमति बनी थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल के विमान और ड्रोन ने रातभर नबातिएह इलाके में कई जगह हमले किए, जिनमें रिहायशी इमारतें और घरों को निशाना बनाया गया। साथ ही इजरायली सेना ने तोप के गोले भी दागे।
रिपोर्ट के मुताबिक, अरब सलीम गांव पर इजरायली हमले में 3 लोग मारे गए। देइर एज-जहरानी म्युनिसिपैलिटी पर हमले में एक व्यक्ति मारा गया। दौइर गांव में एक मोटरसाइकिल पर इजरायली ड्रोन हमले में एक व्यक्ति मारा गया। अल-नुमाइरिया गांव पर हवाई हमले में कई घर तबाह हो गए। इजरायली विमान हमले में काफर गोज गांव की 2 रिहायशी इमारत तबाह हो गई। इसके अलावा कफर रेमन, नबातिह अल-फौका, शूकिन, हब्बूश, जेबदीन, सजद और महमूदिया गांव पर भी हमले हुए।
ये हमले पहले से ही नाजुक युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता और बढ़ा सकते हैं। ईरान ने भी अमेरिका के साथ युद्धविराम को लेकर एक अहम शर्त रखी है कि लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध रोका जाएगा। इससे पहले भी इजरायली हमले के बाद ईरान ने स्विट्जरलैंड में अमेरिका के साथ होने वाली वार्ता स्थगित कर दी थी। साथ ही इजरायली हमले अमेरिका के साथ भी तनाव को बढ़ा रहे हैं।

Previous articleशशि थरूर ने फिर बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें, भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर मोदी के संदेश का किया समर्थन
Next articleअमेरिका-ईरान के बीच आज स्विट्जरलैंड में अहम बैठक, 23 जून को इजरायल-लेबनान की अमेरिका में बातचीत