आकाशीय बिजली का कहर: पेड़ के नीचे खड़े चाचा-भतीजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत

Join Us

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। जिले के पचोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुलखेड़ी में आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
बारिश से बचने के लिए पेड़ का लिया था सहारा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अचानक शुरू हुई तेज बारिश से बचने के लिए दोनों युवक एक पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम और खराब हुआ और कडक़ड़ाती हुई आकाशीय बिजली सीधे उसी पेड़ पर आ गिरी।
बिजली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान विष्णु प्रसाद भिलाला (उम्र 45 वर्ष) चाचा और रामदयाल भिलाला (उम्र 25 वर्ष) भतीजे के रूप में हुई है।

Previous articleभीषण सडक़ हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने फूंक दिया ट्रक
Next articleमानसून 23 जून को तेलंगाना से आगे बढ़ेगा, अनुकूल परिस्थितियां बनीं; जानें कब-कहां पहुंचेगा