भीषण सडक़ हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने फूंक दिया ट्रक

Join Us

छत्तीसगढ़ के सुरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला सडक़ हादसा सामने आया है, जहां एक खड़े ट्रक से टकराने के कारण बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। यह घटना प्रतापपुर थाना इलाके में हुई है।
लापरवाही ने ली तीन जान
जानकारी के मुताबिक, हादसे की वजह ट्रक ड्राइवर की बड़ी लापरवाही रही। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर ट्रक को सडक़ पर ही लावारिस छोडक़र फरार हो गया। इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार होकर आ रहे चार युवक सडक़ पर खड़े इस ट्रक से सीधे जा टकराए। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की खबर फैलते ही शिवपुर इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना स्थल पर इक_ा होकर जमकर हंगामा किया और ट्रक को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मामला शांत कराते हुए जांच में जुट गई।

Previous articleकेरल हाईकोर्ट ने दिया मोनालिसा को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश, कुंभ मेले में हुई थी वायरल
Next articleआकाशीय बिजली का कहर: पेड़ के नीचे खड़े चाचा-भतीजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत