डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 28 लाख करोड़ रुपये देने की बात ठुकराई, कहा- फर्जी खबर

Join Us

ईरान के साथ समझौते पर सहमति के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन दावों का खंडन किया है, जिसमें ईरान को पुनर्निर्माण के लिए 300 अरब डॉलर (करीब 28 लाख रुपये) देने की बात कही जा रही है। ट्रंप ने मंगलवार को ट्रुथ पर बताया कि ईरान को 300 अरब डॉलर देने की खबर पूरी तरह झूठी है, जो डेमोक्रेट्स ने फैलाई है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान परमाणु हथियार कभी न बनाने पर सहमत हुआ है।
ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, ईरान कभी भी परमाणु हथियार न बनाने पर सहमत हो गया है! साथ ही, यह खबर कि अमेरिका ईरान को 30 करोड़ डॉलर दे रहा है, डेमोक्रेट्स द्वारा फैलाई गई झूठी खबर है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में 30 करोड़ डॉलर का जिक्र किया है, जबकि मीडिया में 300 अरब डॉलर का जिक्र है। ट्रंप ने यह पोस्ट तब किया, जब ईरान-अमेरिका शर्तों पर सहमत हैं। समझौते पर हस्ताक्षर 19 जून को स्विट्जरलैंड में होंगे।
राष्ट्रपति ट्रंप के कथन का उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी समर्थन किया है। हालांकि, उन्होंने 300 अरब डॉलर के मुआवजे का जिक्र नहीं किया। उन्होंने एक्स पर साझा एक वीडियो में कहा, राष्ट्रपति ट्रंप शुरू से स्पष्ट रहे हैं, ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं होगा। अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप से नफरत करने वाले लोगों की तमाम कोशिशों के बावजूद, शांति कायम करने की राष्ट्रपति ट्रंप की कोशिशें एक बार फिर अमेरिकी लोगों के लिए फायदेमंद साबित हुई हैं।
अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की जिन शर्तों पर सहमति बनी है, उनकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन सूत्रों ने 300 अरब डॉलर के मुआवजे का जिक्र किया था। उसके मुताबिक, अमेरिका और उसके सहयोगी देश ईरान के पुनर्निर्माण के लिए करीब 28 लाख करोड़ रुपये की मदद देंगे। इसके अलावा, विदेशों में फंसे ईरान के 2,286 करोड़ रुपये भी जारी होंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, अंतिम बातचीत शुरू होने से ईरान को बड़ी राशि मिल सकती है।

Previous articleभारतीय रेलवे ने अहमदाबाद डिवीजन के लिए कवच सुरक्षा परियोजना को मंजूरी दी
Next articleअमेरिका-ईरान समझौते पर ट्रंप-वेंस और गलिबाफ ने किए डिजिटल हस्ताक्षर, अब स्विट्जरलैंड में औपचारिकता